नाहन(हिमाचलवार्ता)जिला सिरमौर के ददाहू तहसील के अंतर्गत आने वाले बरोग बनड़ी क्षेेत्र के 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। इस व्यक्ति का कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ज्यादा हालत खराब होने के कारण इस व्यक्ति को नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति ने नाहन मेडिकल कॉलेज में प्राण त्याग दिया है। लोक संपर्क अधिकारी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि ददाहू तहसील के भरोग बनेरी क्षेत्र के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण महामारी के कारण मृत्यु हो गई है। सरकार की एस ओ पी के तहत 58 वर्षीय व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2