Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 7मई प्रात.6बजे से 17मई प्रात 6बजे तक जारी रहेगा कर्फ्यू
    सिरमौर

    सिरमौर में 7मई प्रात.6बजे से 17मई प्रात 6बजे तक जारी रहेगा कर्फ्यू

    By Himachal VartaMay 6, 2021
    Facebook WhatsApp
    शराब के ठेके, अहाता, बार रहेंगे बंद, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शाम 6 बजे तक खुलेंगी
     
    नाहन(हिमाचलवार्ताआनलाइन) – जिला सिरमौर में 7 मई प्रातः 6 बजे से 17 मई, 2021 प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद जिला सिरमौर में 7 मई प्रातः 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू लगेगा जोकि आगामी 10 दिनों तक जारी रहेगा। कर्फ्यू के दौरान जिला में धारा-144 लागू रहेगी, साथ ही पांच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित होने गैरकानूनी माना जाएगा।
    डीएम ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान शादी समारोहों और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे जिसके लिए उन्हे जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। सरकारी, निजी कार्यालय और संस्थान, बंद रहेंगे केवल वर्क फ्रॉम होम होगा और इस दौरान कर्मचारी अपना मुख्यालय नही छोड़ सकते। जिम, मार्केट कांप्लेक्स, स्वीमिंग पूल आदि बंद रहेंगे तथा शराब के ठेके, अहाता, बार भी बंद रहेेंगे।
    उन्होंनें बताया कि सरकारी और निजी परिवहन सेवाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी और अंतरराज्यीय परिवहन सेवा भी जारी रहेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सभी सेवाऐं जारी रहेंगी। इसके अतिरिक्त बिजली, दूरसंचार, जलापूर्ति, स्वच्छता आदि सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। नागरिक कार्य स्थलों, बागवानी, कृषि स्थलों और अन्य परियोजना स्थलों पर काम जारी रहेंगे। उन्हांेने बताया कि इस दौरान कोरोना वैक्सीनेशन कार्य चलता रहेगा। लोग मोबाइल पर आए मैसेजे को दिखाकर वैक्सीनेशन केंद्र जा सकेंगे। पोस्ट ऑफिस, बैंक शाखाएं, एटीएम, नॉन बैंकिंग वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे।
    उन्होंने बताया कि जिला में राशन के डिपू, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे की दुकानें, ढाबा, किराने का सामान, फल और सब्जियां, डेयरी और दूध बूथ, मांस और मछली, पशु चारा और चारा राशन दुकानें शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। इसके अतिरिक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशकों के भंडारण व परिवहन से संबंधित गतिविधियां कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जारी रहेगी।
    पर्यटन विभाग द्वारा पहले से जारी किए गए एसओपी के अनुसार होटल, रेस्तरां और ढाबे संचालित हो सकेंगे। होम डिलीवरी व ई-कॉमर्स द्वारा सभी वस्तुओं व सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी जैसे फलीपकार्ट, एमाजोन, मनतरा, ब्ल्यूडार्ट व डीटीडीसी जैसे रिटेलर्स के साथ-साथ खाद्य और किराना वस्तुओं के खुदरा विक्रेताओं को भी होम डिलीवरी प्रदान करने की अनुमति दी गई है।
    इसके अतिरिक्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया, ऑप्टिकल फाइबर, पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम और गैस खुदरा और भंडारण आउटलेट। बिजली उत्पादन, प्रेषण और वितरण इकाइयाँ, ग्राम पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर, कोल्ड स्टोरेज, और वेयरहाउसिंग, निर्माण उपकरण और आपूर्ति जैसे सीमेंट, सरिया़, चिप्स आदि की दुकानें तथा कार्यालय और आवासीय परिसरों के रखरखाव के लिए निजी सुरक्षा सेवाएं और सुविधाएं प्रबंधन सेवाएं जारी रहेंगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.