ददाहू (हिमाचलवार्ता)। ददाहू तहसील के अंतर्गत दीद बगड़ गांव के लोगों को खांसी जुकाम बुखार की दिक्कत आ रही थी। जिस कारण धगेड़ा ब्लाक के अंतर्गत डॉक्टरों की टीम ने दीद बगड़ गांव में जाकर लोगों के कोरोना टैस्ट किए। टोटल टैस्ट 84 किए गए। जिनमें 50 की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी व्यक्ति एक ही गांव दीद बगड़ के है। बीएमओ मनीष अग्रवाल ने बताया कि दीद बगड़ गांव के लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट शनिवार को आ गई है। जिसमें 34 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सब लोगों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। रविवार को टीम फिर दीद बगड़ गांव में बचे हुए लोगों के कोरोना टैस्ट करेगी।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4