नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी से नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला। आज फिर जिला सिरमौर के ददाहू तहसील के अंतर्गत आने वाले बेड़ोन गांव की 86 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। इस महिला का कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ज्यादा हालत खराब होने के कारण इस महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार इस महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज से कोविड सेंटर सराह में शिफ्ट कर दिया गया था। बीएमओ पचछाद संदीप शर्मा ने बताया कि ददाहू के साथ लगते बेडोन गांव की एक महिला की कोरोना संक्रमण महामारी के कारण मृत्यु हो गई है। सरकार की एस ओ पी के तहत 86 वर्षीय महिला का सराहा में ही अंतिम संस्कार किया गया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2