नाहन(हिमाचलवार्ता) जिला सिरमौर मे आज मौसम के करवट बदलते ही तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की नकदी फ़सले तबाह हो गई है। वही आज दोपहर पच्छाद उपमंडल की पंचायत लानाबाका में आसमानी बिजली गिरने से एक नेपाली मूल के युवक की मौत हो गई है।
मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है जो यहां स्थानीय व्यक्ति की जमीन पर खेती बाड़ी का कार्य करता था। जानकारी के अनुसार दोपहर बार-बार आसमानी बिजली कड़क रही थी इसी दौरान अचानक बिजली सूरज पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि पंचायत के प्रधान कुलदीप कुमार ने की है।