नाहन(हिमाचवार्ता):- सिरमौर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर ने प्रेस को जारी एक बयान में प्रदेश सरकार 18 से 45 वर्ष के युवाओं को वैक्सीनेशन डोज ग्रामीण क्षेत्रों एवं जिला भर के सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइजर करके की मांग की है ।
इस दौरान ओपी ठाकुर ने वीडियो जारी कर युवाओं से सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मुहिम चलाने की अपील की तथा वैक्सीन डोज के अधिकार के लिए सरकार को जगाने के लिए अभियान चलाने की बात कही।
ओपी ठाकुर ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भी कहा कि युवाओं का सरकार से भरोसा उठ गया है और सरकार को युवाओं की चिंता ही नहीं है।
ओपी ठाकुर ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से यह भी मांग की कि जब तक प्रदेश में कर्फ़्यू लॉकडाउन लगा है। इसी दौरान ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक समितियों के माध्यम से पंचायतों व गांवों एवं सिरमौर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजर का कार्य शुरू किया जाना चाहिए।
सार्वजनिक जगहों पर सेनिटाइजर करके वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिरमौर युवा कांग्रेस मांग करती है कि युवाओं को वैक्सीन डोज ओर सेनिटाइजिंग का कार्य सरकार व प्रशासन तुरंत शुरू करें ।