Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब द्वारा कुल 128.50 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की 30 दिनों में सफलता पूर्वक खरीद – आशु
    चण्डीगढ़

    पंजाब द्वारा कुल 128.50 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की 30 दिनों में सफलता पूर्वक खरीद – आशु

    By Himachal VartaMay 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    कोविड-19 के दौरान लागू बन्दिशों के बावजूद परेशानी रहित खरीद कार्य चलाने वाले समूह लोगों को दी बधाई और किया धन्यवाद
    किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने का वचन दोहराया

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण राज्य में पैदा हुई अनेकों मुश्किलों के दौरान बीते 30 दिनों के दौरान राज्य में 128.50 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद सफलता पहले ही कर ली है। इस बार अंदाजन 130 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जानी है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष गेहूँ खरीद सीजन के दौरान सरकारी खरीद एजेंसियों ने कुल 127.10 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद पूरे खरीद सीजन के दौरान की थी।
    राज्य में बिना किसी परेशानी के गेहूँ खरीद के चल रहे कार्य के लिए किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और अन्य हिस्सेदारों को बधाई देते हुये श्री आशु ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस विशाल कार्य में शामिल सभी लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए राज्य की 3500 मंडियों में सामाजिक दूरी सम्बन्धी नियम की सख्ती से पालना की जा रही है।
    किसानों की फसल के दाने-दाने की परेशानी मुक्त खरीद को यकीनी बनाने की राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये मंत्री ने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में किसानों की सुविधा के लिए 3500 से अधिक खरीद केंद्र स्थापित किये गए हैं जिससे किसानों को गेहूँ बेचने में किसी किस्म की मुश्किल पेश न आए। उन्होंने कहा अब तक गेहूँ की निर्विघ्न खरीद चल रही है और मंडी में पहुँची 99 प्रतिशत गेहूँ की खरीद कर ली गई है
    श्री आशु ने बताया कि राज्य में अब तक 102 लाख मीट्रिक टन से भी अधिक गेहूँ की लिफ्टिंग हो चुकी है और किसी भी जगह लिफ्टिंग न होने सम्बन्धी खबर नहीं है। मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने अब तक किसानों को फसल की खरीद के रूप में 21300 करोड़ रुपए (समेत एफ.सी.आई.) अदा कर दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.