Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में कोरोना योद्धा की मौत
    सिरमौर

    सिरमौर में कोरोना योद्धा की मौत

    By Himachal VartaMay 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर में कोरोना योद्धा की मौत पर एचआरटीसी में शोक की लहर

    चालक परिचालक संघ ने दुख व्यक्त करते हुए फर्ज पर समर्पित ज्वाला सिंह को बताया सच्चा कोरोना योद्धा

    नाहन (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नाहन डिपो में तैनात 55 वर्षीय ज्वाला सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। बीते कल सराहा डेडीकेट कोविड- अस्पताल में हुई मौत के बाद चालक परिचालक संघ में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाला सिंह पुत्र संतराम सराहा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 2 मई को ड्यूटी के दौरान उन्होंने अड्डा इंचार्ज से सर में दर्द और बुखार की शिकायत बताई।

    जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। ज्वाला सिंह ने बुखार व सर दर्द के साथ-साथ शक होने पर कोरोना टेस्ट भी करवाया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह सराहा के कोविड- डेडीकेट अस्पताल में एडमिट हो गए थे। बीते कल रविवार को देर शाम ज्वाला सिंह कोरोना से अपनी लड़ाई हारते हुए दुनिया से रुखसत हो गए।

    ज्वाला सिंह की दुखद मौत पर चालक परिचालक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम, जिला सिरमौर के अध्यक्ष धनवीर सिंह, महासचिव प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, जनक राज, रविंद्र कुमार, बृजेंद्र सिंह, खजान सिंह, रघुवीर सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले इसकी कामना करी।

    चालक परिचालक संघ के प्रदेश उपा-अध्यक्ष सुखराम ने कहा कि ज्वाला सिंह बेहद ईमानदार और अपनी ड्यूटी के प्रति हर वक्त समर्पित थे। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में भी अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाया और ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने पर उन्होंने खुद को एक जागरूक नागरिक होने के नाते टेस्ट करवाने के बाद आइसोलेट भी करवाया। चालक परिचालक संघ ने इसे बड़ी क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.