नाहन(हिमाचलवार्ता न्यूजलाइन) – जिला सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सभी स्टोन क्रेशर इकाइयों कोविड-19 के लिए जारी किये गए मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए संचालित की जाएगी। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर0के0 परूथी ने जारी किए।
आदेशो के अनुसार इन क्रेशर स्थलों पर बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक/वाहनों को केवल रात्री 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक आवाजाही की अनुमति होगी जबकि जिला के भीतर निर्माण गतिविधियों के लिए खनन सामग्री ले जाने वाले ट्रक/वाहनों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए केवल एक व्यक्ति के साथ पूरे दिन आवाजाही के लिए अनुमति दी गई है।
उन्होंने बताया कि सभी स्टोन क्रेशर इकाइयों को अपने परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा और कर्मचारियों व मजदूरों को फेस मास्क कवर प्रदान करने होंगे। खनन स्थलों पर ‘नो मास्क नो सर्विस’ नियम का सख्ती से पालन करना होगा। सभी स्टोन क्रेशर इकाइयों को दैनिक रजिस्टर में क्रेशर स्थल पर आने वाले ट्रक/वाहनों का विवरण ड्राइवर के पूर्ण विवरण के साथ दर्ज करना होगा।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Monday, October 19