
एचडीएमए ने ड्रग कंट्रोलर की मार्फत सीएम को भेजें 15 हजार थर्मामीटर, दवाएं व इंजेक्शन
नवनीत मरवाह ने सरकार की ओर से निर्माताओं का सहयोग के लिए जताया आभार..
नाहन 13 मई (हिमाचलवार्ता न्यूजलाइन) :- संकट की घड़ी में हिमाचल प्रदेश ड्रग्स मैन्युफैक्चर एसोसिएशन काला अंब सरकार का दाया हाथ साबित हुआ है। बुधवार को कालाअंब कॉमन फैसिलिटी सेंटर में एच डी एम ए के राज्य चेयर पर्सन सीएस पुष्करणा की अध्यक्षता में राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाहा से मिला। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाने विस्तृत रूप से कोविड संबंधित दवाओं की जानकारी ली। जबकि बैठक से पहले दवा नियंत्रक के द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ भी एक बैठक करी।
जिसमें उन्होंने दवाओं की कालाबाजारी और उनकी गुणवत्ता को लेकर जरा भी कोताही ना बरतने की सलाह दे दी। इस दौरान कालाअंब के दवा निर्माताओं के द्वारा दवा नियंत्रक की मार्फत प्रदेश सरकार को 15000 थर्मामीटर इंजेक्शन व टेबलेट भेंट किए। प्रदेश एच डी एम ए के चेयरमैन सीएस पुष्करणा ने तमाम दवा निर्माताओं की तरफ से सरकार को आश्वासित करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वह सब उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का दवा निर्माता यह भी आश्वासन देता है कि सरकार को कहीं भी किसी भी तरह की दवा की आवश्यकता पड़ती है एचडीएमए उसकी भी आपूर्ति करवाएगा। उन्होंने कहा कि देश पर आए इस संकट के दौरान सभी तरह की दवाओं की मांग भी बढ़ गई है। जिसको लेकर रॉ मेटेरियल की भी भारी कमी दर्ज की जा रही है। बावजूद इसके संकट की इस घड़ी में तमाम उद्योगपतियों का उद्देश्य पैसा कमाना ना होकर मानवता की रक्षा करना है।
वहीं, राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाहा ने तमाम दवा निर्माताओं का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, तमाम दवा निर्माता दवा की कालाबाजारी को लेकर कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे देवभूमि को शर्मसार होना पड़े। बैठक के बाद राज्य दवा नियंत्रक जिला सिरमौर ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ दवा उद्योगों के निरीक्षण के लिए भी गए।
इस दौरान उन्होंने खासतौर से उन उद्योगों का निरीक्षण किया जिनमें कॉविड संबंधित दवाएं बनाई जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने रॉ मैटेरियल सहित दवाओं का स्टॉक आदि भी चेक किया। उन्होंने तमाम दवा निर्माताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वह अच्छे कार्य के साथ-साथ गुणवत्ता परक दवाओं का निर्माण करें।
इस दौरान जिला सिरमौर सहायक दवा नियंत्रक सनी कौशल, ड्रग इंस्पेक्टर ललित कुमार के अलावा जिला सिरमौर एच डी एम ए काला अंब के अध्यक्ष केशव सैनी, वैरव फार्मा इंडस्ट्री के सीएमडी व एच डी एम ए के उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, महासचिव सुशील सैनी, एडमिन फार्मा के आशीष धमीजा, निक्सी फार्मा के सीएमडी लक्की, वनीषा व वंडर प्रोडक्ट के जीएम जेपी शर्मा, वेलिंगटन फार्मा से पुरुषोत्तम गोयल, कोनिक गोयल, प्रोटेक फार्मा के सीएमडी अंकित, इंटीग्रेटेड फार्मा के सीएमडी संजय आहूजा, जगबीर सिंह आदि उद्योगपति उपस्थित रहे।