नाहन(हिमाचलवार्ता न्यूजलाइन)श्री खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा श्रीमती बबीता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर सहित COVID-19 वैश्विक महामारी खतरे को मद्देनज़र रखते हुये सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना कर्फ़्यू के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने हेतु नाहन बाज़ार में औचक निरीक्षण किया तथा पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया । इस दौरान मास्क न पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का उलंघन करते हुये पाये गए व्यक्तियों के विरुध कानूनी कार्यवाही करते हुये उलंघन कर्ताओं के हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए और जुर्माना वसूल किया गया । गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला सभी पुलिस अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को कोरोना कर्फ़्यू के दिशा- निर्देशों कि उलंघना करने वालों के विरुद्ध Zero-Tolerance की नीति अपनाते हुये कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है ।
इसी कड़ी में दिनांक 12.05.2021 को कोरोना महामारी की रोकथाम हेतू लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के नियमों की उल्लंघना करने पर उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध जिला सिरमौर पुलिस द्वारा मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों की पालना न करने पर हिमाचल पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कुल 43 चालान करते हुए 21,500/- रूपऐ जुर्माना वसूल किया गया तथा दो मामले न्यायालय के लिए प्रेषित किये गये हैं ।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4