चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को लुधियाना के एक गाँव में हुई दुखद घटना में छप्पड़ में पाँच बच्चों समेत छह व्यक्तियों की डूबने के कारण हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये हर परिवार को 50,000 रुपए एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया। इस दुखद घटना में छटा व्यक्ति इन बच्चों को बचाता हुआ अपनी जान गंवा बैठा।
यह घटना मानगढ़ गाँव में घटी जहाँ हुये दुखद हादसे में 7 से 10 साल की उम्र तक के पाँच प्रवासी बच्चों की छप्पड़ में डूबने के कारण मौत हो गई। 22 वर्षों के एक प्रवासी ने बच्चों को बचाने के लिए छप्पड़ में छलांग मारी परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण वह भी अपनी जान गंवा बैठा।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के साथ गहरा दुख प्रकटाते हुये जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इस असह्य और अकथनीय दुख की घड़ी में इन परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाये।
लुधियाना के डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक चार मृतक शव बरामद कर लिये गये हैं और बाकी दोनों को हासिल करने के लिए काम जारी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
