Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, May 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»टिका करण में हिमाचल प्रदेश देश भर में सर्वोच्च स्थान पर=मुख्यमंत्री
    शिमला

    टिका करण में हिमाचल प्रदेश देश भर में सर्वोच्च स्थान पर=मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaMay 15, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    शिमला,(हिमाचलवार्ता )

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आयु वर्ग के लोेगों का टीकाकरण करने में देश भर में सर्वोच्च स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अभी तक वैक्सीन की 21 लाख 22 हजार 894 खुराकें दी जा चुकी हैें।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की 81 हजार 996 पहली डोज तथा 68 हजार 686 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को 54025 पहली डोज तथा 41419 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन की पहली 1561107 डोज तथा 315661 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।

    मुुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1697128 पहली डोज तथा 425766 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हंै।

    उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना द्वारा नवम्बर 2019 में जारी अनुमानित जनसंख्या के लिए तकनीकी समूह द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन के लिए 5523000 लोग पात्र हैं। जिनमें से 1697128 लोगों का टीकाकरण कर राज्य ने पात्र 31 प्रतिशत व्यक्तियों को कवर कर लिया है। विभिन्न राज्यों के आकड़ों के अनुसार टीकाकरण की प्रगति में छतीसगढ़ दूसरा राज्य है, जिसने पात्र जनसंख्या का 25 प्रतिशत हिस्सा कवर किया है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण में यह प्रगति प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ, समय-समय पर उठाए गए प्रभावी कदमों के कारण ही हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर हैं।

     

    .0.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.