Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज में किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज में किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

    By Himachal VartaMay 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज में किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

    नाहन। (हिमाचलवार्ता) :- मकख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सिरमौर के डा. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 300 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों को बेहतर उपचार और उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से सरकार ने चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में इस पीएसए संयंत्र की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के लिए भारत सरकार द्वारा उपकरण प्रदान किए गए और राज्य सरकार द्वारा गैस मैनीफोल्ड संयंत्र, ऑक्सीजन, पाइप लाइन, सिविल और इलैक्ट्रिक कार्य पर लगभग 58 लाख रुपये खर्च किए गए।

    उन्होंने कहा कि इस संयंत्र पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस संयंत्र से 300 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और इसे कोविड आइसोलेशन वार्ड के 25 बिस्तरों की ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र से वेंटीलेटर स्पोर्ट पर निर्भर गंभीर रोगियों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे उनकी ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक ऑक्सीजन सिलेंडर को हर दो घंटे में बदलने की आवश्यकता होती थी, जिसके लिए श्रमिकों और परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता था। इस संयंत्र की स्थापना से जरूरतमंद रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित होगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अधिक घातक है, इसलिए अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में होने वाले विवाह कार्यक्रमों को केवल घरों या न्यायालयों में ही सम्पन्न करने का निर्णय लिया है।

    विवाह के लिए किसी को भी मैरिज पैलेस, टैंट, कैटरिंग और डीजे इत्यादि किराए पर लेने की अनुमति नहीं होेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रोगियों की कोविड जांच में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि रोगियों को समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को 32 लाख रुपये की रेफ्रिजरेटिड सेंट्रीफ्यूज़्ड और रीयल टाईम पीसीआर मशीन प्रदान की गई है, जिससे कोविड-19 रोगियों की जांच में तेजी लाने में सहायता मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने नाहन चिकित्सा महाविद्यालय में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 1000 एलपीएम क्षमता वाला एक अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की भी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पीएसए संयंत्र स्थापित किए गए हैं और शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे चिकित्सा महाविद्यालय में रोगियों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

    उन्होंने कहा कि यह केवल मुख्मयंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्र सरकार के प्रभावी समन्वय से संभव हो पाया है। सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपट रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में कोविड जांच में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि इस वायरस को और अधिक फैलने से रोका जा सके। विधायक नाहन डा. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री का नाहन क्षेत्र के लिए पीएसए संयंत्र समर्पित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

    यह कोविड रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्ण रूप से कार्यशील होने से जिला व क्षेत्र के लोेगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परुथी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, विधायक रीना कश्यप, एमसी की अध्यक्षा श्यामा देवी, भाजपा मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े, जबकि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी और मुख्यमंत्री के सलाहकार डाॅ. आर.एन. बत्ता मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.