पांवटा जलमें 8 माह की गर्भवती महिला हारी कोरोना से जंग
नाहन 17 मई( हिमाचलवार्ता):- हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के चलते प्रदेश में रोज इस महामारी से 50 के करीब मरीजों की मृत्यु हो रही है। प्रदेश में कोरोना डेथ आंकड़ा 2241 पहुंच गया है। बता दें कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार यह महिला 8 माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि 21 वर्षीय डिंपल तीन-चार दिनों से बीमार थी और कोरोना संक्रमित भी थी। जिसके चलते उसे नाहन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया।
यहां देर रात महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। देखते ही देखते महिला ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया और महिला के पेट में पल रहे 8 माह के बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. श्याम कौशिक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते 8 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई है।