Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के लोगों के लिए आई कोरोना वैक्सीन लगा कर चले गए बाहरी राज्यों के युवा स्थानीय लोग वंचित
    सिरमौर

    सिरमौर के लोगों के लिए आई कोरोना वैक्सीन लगा कर चले गए बाहरी राज्यों के युवा स्थानीय लोग वंचित

    By Himachal VartaMay 18, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन।(हिमाचलवार्ता)उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में सोमवार को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन के दौरान बड़ी गड़बड़ी अथवा लापरवाही सामने आई। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके दर्जनों स्थानीय लोगों को जहां निर्धारित 100 डोज में से बुकिंग अथवा नंबर नहीं मिला, वहीं जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के नाहन व पांवटा मेडिकल ब्लॉक के 50 के करीब लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
    सबसे बड़ी गड़बड़ी अथवा लापरवाही तो यह रही कि, हिमाचल सरकार द्वारा अपनी जनता के लिए उपलब्ध करवाई गई, निशुल्क वैक्सीन हरियाणा अथवा बाहरी राज्य के लोगों को लगाई गई। जिला सिरमौर में बाहरी राज्यों को हिमाचल सरकार द्वारा निशुल्क वैक्सीन लगाए जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
    जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों के कुछ लोगों ने पांवटा साहिब व कालाअंब का पता बताकर भी वैक्सीनेशन करवाया तथा अस्पताल के आसपास सोमवार को हरियाणा व उत्तराखंड के के नंबर वाले कई वाहन देखे गए। स्थानीय लोगों ने बाहरी राज्य के लोगों को कोविशिल्ड के टीके लगने तथा वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके दर्जनों स्थानीय लोगों का सेशन बुक न होने को सरकार व विभाग की लापरवाही तथा धांधली करार दिया।
    बीएमओ संगड़ाह डॉ. कृष्णा भटनागर ने बताया कि, संगडाह में बाहरी राज्य के केवल तीन लोगों को आज वैक्सीन लगी। उन्होंने कहा कि शेष लोगों ने अपना राज्य अथवा पता हिमाचल का लिखवाया है। डॉ. भटनागर ने कहा कि यहां बाहरी क्षेत्र अथवा राज्यों के उन्ही लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिनका कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन तथा सेशन बुक हुआ था। उन्होने कहा कि बाहरी राज्यों के लोगों को वैक्सीन न लगाने संबंधी कोई आदेश अब तक जारी नहीं हुए।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. केके पराशर ने कहा कि बाहरी राज्य के लोगों को वैक्सीन नहीं लगनी चाहिए थी तथा वह इस बारे बीएमओ से बात करेंगे। एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी ने बताया कि बाहरी राज्यों के लोगों वैक्सीन लगने से पहले विभाग द्वारा उन्हें इस बारे जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अगले सेशन से बाहरी राज्य के लोगों का वैक्सीनेशन रोकने का हल निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार यहां सोमवार को वैक्सीनेशन करवा चुके बाहरी राज्यों के लोगों को दूसरी डोज लगाने में दिक्कत आ सकती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.