Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बी एम ओ शिलाई को कहा गया कि अगर अस्पतालों में किसी चीज की जरूरत है तो उन्हें बताये=हर्ष वर्धन
    सिरमौर

    बी एम ओ शिलाई को कहा गया कि अगर अस्पतालों में किसी चीज की जरूरत है तो उन्हें बताये=हर्ष वर्धन

    By Himachal VartaMay 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    युकां और एनएसयूआई गांव गांव में जाकर कोरोना के टेस्ट के लिए लोगों को करेंगे जागरूक : हर्षवर्धन




    युकां और एनएसयूआई गांव गांव में जाकर कोरोना के टेस्ट के लिए लोगों को करेंगे जागरूक : हर्षवर्धन  
    नाहन 19 मई (हिमाचलवार्त) :- अब शिलाई क्षेत्र में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता लोगों को कोरोना के टेस्ट करवाने के लिए जागरूक करेंगे ताकि ग्रामीण स्तर पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। यह बात शिलाई में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने सिविल अस्पताल शिलाई के निरीक्षण के दौरान कही।

    इस दौरान उन्होंने आशा वर्कर और अन्य फील्ड स्टाफ का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें ऑक्सीमीटर और डिजिटल थर्मामीटर सहित आवश्यक उपकरण भी वितरित किए। विधायक ने बीएमओ शिलाई और अस्पताल में तैनात चिकित्सकों से कोरोना महामारी से निपटने को लेकर अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    आशा वर्कर और अन्य फील्ड स्टाफ को होम आइसोलेशन में रखे गए कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार और मॉनिटरिंग के लिए 100 ऑक्सीमीटर और 100 डिजिटल थर्मामीटर सहित आवश्यक उपकरण प्रदान करके उनका हौसला बढ़ाया गया।

    हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में क़रीब 15 टीमों का गठन किया है जो गाँव-गाँव जाकर लोगों का बुखार और ऑक्सीजन लेवल चेक करेंगे और कोरोना के लक्षण वाले लोगों की जानकारी आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करेंगे।

    उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना महामारी ने अपना कहर बरपाया हुआ है। मगर लोग कोरोना लक्षण होने के बाद भी टेस्ट नहीं करवा रहे है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की टीमें भी बनाई गई है जो लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए गाँव-गाँव जाकर जागरूक करेंगे। इसके अलावा इन टीमों को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँव और कस्बों में सैनिटाइजेशन कार्यक्रम चलाने के लिए आवश्यक समान भी मुहेया करवाया गया है।

    हर्ष वर्धन चौहान ने बताया की आशा वर्कर को ग्लव्ज़ और पीपीई किट भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा बीएमओ शिलाई को कहा गया है कि अगर अस्पतालों में किसी भी चीज़ की ज़रूरत है तो उन्हें बताएं। वो सभी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.