Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रशासन के द्वारा यहां सब्जी विक्रेताओं के लिए निशुल्क टेंट की व्यवस्था की गई है परन्तु बारिश के चलते टेंट व्यवस्था भी धरी की धरी रह गई
    सिरमौर

    प्रशासन के द्वारा यहां सब्जी विक्रेताओं के लिए निशुल्क टेंट की व्यवस्था की गई है परन्तु बारिश के चलते टेंट व्यवस्था भी धरी की धरी रह गई

    By Himachal VartaMay 19, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    नाहन चौगान में बारिश ने चौपट किया फल सब्जी विक्रेताओं का धंधा

    कीचड़ में सनी सब्जियां, बोले कौन करेगा नुक्सान की पूर्ति

    नाहन 19 मई (हिमाचलवार्ता) :-एक और कोरोना का कहर दूसरा सब्जी विक्रेताओं पर बारिश का आफत रदद्र। जिला मुख्यालय नाहन में आज सुबह जमकर मेघ बरसे। भारी बारिश के चलते नाहन के चौगान में पानी और कीचड़ इक्क्ठा हो गया। बारिश और कीचड़ के चलते फल-सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां व फल बारिश व कीचड़ में भीग गए।

    गौरतलब हो कि बड़ा चौक और छोटा चौक में रेडी-फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वालों के लिए प्रशासन के द्वारा चौगान मैदान में सब्जी बेचने की व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रशासन के द्वारा यहां सब्जी विक्रेताओं के लिए निशुल्क टेंट की व्यवस्था की गई है। मगर बारिश के चलते टेंट व्यवस्था भी धरी की धरी रह गई।

    सब्जी मंडी यूनियन के अध्यक्ष तेजेंद्र पाल का कहना है कि जिन सब्जी विक्रेताओं की अलग से पक्की दुकान है, बावजूद इसके उन्हें भी बड्डी लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के साथ शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस की अवहेलना बड़ा चौक में संकुचित क्षेत्र होने के कारण होती है। लिहाजा तीन सब्जी विक्रेताओं को चौगान में सोशल डिस्टेंस के साथ सब्जी बेचने की व्यवस्था की गई थी।

    उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा यह व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर की गई थी। मगर बारिश के कारण यहां सब्जी और फल विक्रेताओं को भारी नुक्सान भी उठाना पड़ा है। बड़ी बात तो यह है कि आज बुधवार को बारिश के बाद मैदान में कीचड़ भर जाने के चलते अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें लगाने से मना कर दिया है।

    बरहाल, एक तो संक्रमण का भयवाह चला हुआ है, दूसरा प्रशासन के लिए सुविधा के साथ व्यवस्था बनाना आफत मोल लेना हो गया है। वही लोग भी हर कमी और अव्यवस्था को लेकर अपने नैतिक दायित्व से ज्यादा सरकार व प्रशासन के इशारों की भी भाषा समझ पा रहे हैं। क्योंकि कोरोना का खौफ कम होता नजर नहीं आ रहा है, जबकि मानसून भी अब दस्तक देने की तैयारी में है। ऐसे में प्रशासन को एक बार फिर से फल सब्जी विक्रेताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से सोचना होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.