Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में माइल्ड कोरोना केयर अस्पताल का शुभारंभ
    सिरमौर

    नाहन में माइल्ड कोरोना केयर अस्पताल का शुभारंभ

    By Himachal VartaMay 19, 2021
    Facebook WhatsApp




    नाहन में माइल्ड कोरोना केयर अस्पताल का शुभारंभ
    नाहन 19 मई (हिमाचलवार्ता) :- करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के आह्वान पर सिक्स सिगमा फील्ड अस्पताल ने अपना 7वां फील्ड अस्पताल का शुभारंभ नाहन में एक निजी शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर किया।

    मीडिया से बात करते हुए निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयरमैन जनरल अतुल कौशिक ने बताया कि सिक्स सिगमा हेल्थ केयर दिल्ली की एक नामी संस्था है जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं।

    वर्तमान समय में उन्होंने दिल्ली में अपने छह फील्ड अस्पताल स्थापित किए हैं जहां पर कोरोना के मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

    जिला सिरमौर में बढ़ते करोना के मामलों को देखते हुए उन्होंने सिक्स सिगमा हेल्थ केयर से संपर्क साधा और जिला में कोविड-19 सेंटर शुरू करने का आग्रह किया।

    संस्था ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए यहां पर एक निजी शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर कोविड-19 सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के शुरू होने से यहां के लोगों को कोविड काल मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

    सिक्स सिगमा हेल्थ केयर के सीईओ डॉ प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार अस्पताल में माइल्ड कोरोना के मरीजों का इलाज होगा और यदि आवश्यकता पड़ेगी तो कोरोना के गंभीर मरीजों का भी यहां पर इलाज किया जा सकेगा।

    वर्तमान समय में यहां पर ऑक्सीजन युक्त 20 बेड स्थापित किए गए हैं जिसे आने वाले समय में 60 बैड तक बढ़ाया जा सकता है।

    इसके अलावा यदि किसी को विशेष परामर्श की आवश्यकता होगी तो टेलीमेडिसिन के माध्यम से दिल्ली में बैठे 29 डॉक्टरों की टीम वह सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।

    उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में 10% डॉक्टर और टेक्निकल स्टाफ उनकी ओर से उपलब्ध कराया गया है जबकि 90% स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.