Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में हो रहा निरन्तर सुधार=डॉ पुरुथी
    सिरमौर

    सिरमौर में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में हो रहा निरन्तर सुधार=डॉ पुरुथी

    By Himachal VartaMay 20, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में निरंतर सुधार हो रहा है। अभी तक कुल 10416 लोग गृह संगरोध व अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं और संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.95 प्रतिशत पहुंच चुकी हैं।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आ0के0 परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक जिला सिरमौर में 132654 लोगो के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 13193 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
          उन्होंने बताया कि वर्तमान में 2633 लोग जिला के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं तथा संक्रमण फैलने की दर 9.94 प्रतिशत है। कोविड-19 से अभी तक जिला में 144 लोगों की मृत्यु हुई है तथा मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। जिला के अस्पतालों में कुल 402 बिस्तरे उपलब्ध हैं जिनमें से 199 पर मरीज दाखिल हैं। इसके अतिरिक्त 2434 लोग गृह संगरोध में रह कर अपना ईलाज करवा रहे हैं।
    उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि इस समय जिला मुख्यालय पर स्थित कोविड अस्पतालों में कुल 98 बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है जिनपर 74 मरीज उपचाराधीन है। डा0 यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 80 बिस्तर तैयार उपलब्ध हैं जिनमें से 56 पर मरीज दाखिल हैं तथा श्री साई अस्पताल नाहन में 18 मरीज कोविड-19 का इलाज करवा रहे हैं।
    जिला के नागरिक अस्पताल सराहां व पांवटा साहिब, अकाल अकादमी हॉस्पिटल बडू साहिब तथा जगदीश चंद जुनेजा फाउंडेशन हॉस्पिटल में बनाये गये डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेन्टरों में कुल 162 बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है और 118 लोग यहां पर अपना ईलाज करवा रहे हैं। नागरिक अस्पताल सराहां में उपलब्ध 32 बिस्तरों में से 24, नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में 50 में से 33, अकाल अकादमी हॉस्पिटल बडू साहिब में 40 में से 39 तथा जगदीश चंद जुनेजा फाउंडेशन हॉस्पिटल में 40 में से 22 बिस्तरों पर मरीज दाखिल हैं।
    जिला के रामपुरघाट में 82 तथा त्रिलोकपुर में 60 बिस्तरों की क्षमता वाले डेडिकेटिड कोविड केयर सेन्टर उपलब्ध हैं। त्रिलोकपुर के डेडिकेटिड कोविड केयर सेन्टर में 7 मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
    उन्हांेने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत 117082 लोगों को टीके लगाए जा चुके है जिसमें से 93226 को पहली खुराक तथा 23856 लोगों को दुसरी खुराक लगाई जा चुकी है। उन्हांेने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगनी है वह निर्धारित समयावधि में दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.