Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आम जनता को सहायता प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय कोविड-19 रिस्पांस समिति का किया गठन=डॉ परूथी
    सिरमौर

    आम जनता को सहायता प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय कोविड-19 रिस्पांस समिति का किया गठन=डॉ परूथी

    By Himachal VartaMay 21, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन, 21 मई ( हिमाचलवार्ता)– जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति और आम जनता को आवश्यक सहायता प्रदान करने की दृष्टि से जिला स्तरीय कोविड-19 रिस्पॉन्स समिति का गठन किया गया है जोकि एंबुलेंस, दवाइयां व ऑक्सीजन इत्यादि की उपलब्धता के संबंध में शिकायतों का निवारण करेगी।
    उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय समिति में एडीसी/एडीएम संयोजक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला पंचायत अधिकारी और सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी इस समिति के सदस्य होंगे। यह समिति राज्य स्तरीय समिति के साथ जिला में दवाईयां, ऑक्सीजन और एंबुलेंस आदि की उपलब्धता के संबंध में निरंतर संपर्क बनाए रखेगी।  जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीइओसी) 1077 (टोल फ्री) शिकायतों को प्राप्त करने के लिए नोडल कार्यालय रहेगा।
    उपायुक्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को इस जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का नोडल अधिकारी मनोनित करेंगे जो कर्मचारियों को मार्गदर्शन और सलाह देने के लिए केंद्र में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस केंद्र में उपलब्धता के अनुसार के लिए एमओ/एमओ (डेंटल)/एएमओ को तैनात करेंगे। यह आपातकालीन केंद्र चौबीसों घंटे क्रियाशील रहेगा और इस केंद्र के प्रभारी जिला स्तरीय कोविड-19 रिस्पॉन्स समिति के साथ संपर्क बनाए रखने के अतिरिक्त दवाईयां, ऑक्सीजन और एंबुलेंस आदि की उपलब्धता के संबंध में शिकायतों का प्रभावी/त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे।
    उन्होंने बताया कि यह समिति दिन में कम से कम एक बार आवश्यकतानुसार बैठक करेगी तथा दवाईयां, ऑक्सीजन और एंबुलेंस आदि की उपलब्धता के बारे में फीडबैक लेगी और शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करेगी। समिति होम आइसोलेशन के तहत मरीजों की निगरानी भी करेगी और यह भी देखेगी कि होम आइसोलेशन के अन्तर्गत मरीजों के आपातकालीन परिवहन की व्यवस्था स्थिति में है। मरीजों को लाने और वापिस छोड़ने के लिए उपायुक्त द्वारा अनुमोदित दरों के अनुसार टैक्सी किराए पर लेने के लिए भी समिति को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का प्रभारी समिति के सदस्यों या जिले के किसी अन्य अधिकारी के साथ बातचीत करने के उपरांत शिकायतकर्ता को सूचित करने के लिए व्यवस्था करेंगे और इस बारे में उचित रिकॉर्ड भी रखेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.