ददाहू( हिमाचलवार्ता).पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम गश्त के दौरान रेणुका-संगड़ाह रोड़ पर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तो समय करीब 8:35 बजे प्रातःरेणुका जी की ओर से संगडाह के लिए एक सफेद रंग की कार SWIFT DEZIRE HR50C-6134 आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। उक्त कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी के दौरान कार की डिक्की में 7 गत्ता पेटी CELLO TAP से बंद पाई और प्रत्येक पेटी के अन्दर 12/12 बोतलें शराब देसी मार्का हिमाचल न0 1 संतरा FOR SALE IN HP ONLY वरामद हुई। कार के चालक ने पूछने पर अपना नाम राजकुमार पुत्र श्री वेद प्रकाश निवासी गांव छोली, डाकघर बसातियांवाला, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम चिराग पुत्र रणवीर सिंह गांव व डाकघर कोलर, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, (हि0प्र0 ) बतलाया। उक्त दोनों व्यक्ति मौका पर पुलिस को शराब परिवहन करने बारे कोई लाईसैन्स/परमिट पेश नहीं कर सके। जिस पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में HP EXCISE ACT, के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के आगामी अन्वेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2