Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने अकालियों को उन पर उंगली उठाने से पहले अपने किये गुनाहों की जांच करवाने के लिए ललकारा
    चण्डीगढ़

    सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने अकालियों को उन पर उंगली उठाने से पहले अपने किये गुनाहों की जांच करवाने के लिए ललकारा

    By Himachal VartaMay 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    कहा, मार्च में उनके स्टाफ में से तबदील किये पूर्व निजी सचिव से सम्बन्धित किसी भी जांच के लिए तैयार

    मीडिया रिपोर्टों के बाद स्वयं ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन के डायरैक्टर को मामले की जांच करने के लिए कहा – रंधावा

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि वह सचिवालय स्टाफ के अपने पूर्व निजी सचिव बचित्तर सिंह से सम्बन्धित किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने अकालियों को चुनौती देते हुये कहा कि उन पर उंगली उठाने से पहले अपने दशक के कार्यकाल के दौरान किये गुनाहों की स्वैच्छा से जांच करवाने के लिए आगे आना चाहिए।
    आज यहाँ जारी एक बयान में स. रंधावा ने कहा कि उनके खिलाफ उठाने के लिए कोई मुद्दा न मिलने पर अकाली घटिया हत्थकंडे अपना रहे हैं और सरकार द्वारा उनके साथ लगाऐ गए पूर्व निजी सचिव के बहाने लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचित्तर सिंह, जो कि मंत्रियों के स्टाफ में आते हैं, को उनके साथ लगाया गया था जोकि उनके निजी स्टाफ में नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर बयानबाजी करने वाले अकाली नेता डा. दलजीत सिंह चीमा खुद कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं जिस कारण सचिवालय स्टाफ की पोस्टिंग के बारे वह अच्छी तरह अवगत है परन्तु फिर भी वह राजनैतिक रोटियाँ सेकने का कोई मौका नहीं खोना चाहते। स. रंधावा ने कहा कि तथ्य यह है कि बचित्तर सिंह की बतौर निजी सचिव इस साल 3 मार्च को उनके स्टाफ में से बदली हो गई थी।
    सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि अकालियों ने यह जानते हुए भी कि यह पूरी तरह बेबुनियाद मुद्दा है, तथ्यों की जांच किये बिना इस मामले को बेवजह तूल देते हुये अपनी राजनैतिक ड्रामेबाजी शुरू कर दी।
    स. रंधावा ने यह भी स्पष्ट किया कि जब उन्होंने पूर्व निजी सचिव का मामला मीडिया में पढ़ा तो उन्होंने स्वयं डायरैक्टर, ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन, पंजाब को फोन करके इस मामले में कार्यवाही करने और उनकी तरफ से पूरा सहयोग देने की बात कही गई। स. रंधावा ने कहा, ‘‘तीन दशकों से अधिक समय के अपने पूरे राजनैतिक जीवन में मैं पारदर्शी, जवाबदेही और ईमानदारी वाले सार्वजनिक जीवन का समर्थक रहा हूं और मैंने इन सिद्धांतों को किसी भी पद की अपेक्षा ज्यादा संजो कर रखा हैं। इसलिए मैं इस मामले सम्बन्धी किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूँ क्योंकि इससे मेरा कुछ लेना देना नहीं है।’’
    अकाली लीडरशिप पर निशाना साधते हुये सहकारिता मंत्री ने उनको 2007-2017 के दशक लम्बे शासन की कुरीतियों के बारे स्पष्टीकरण देने के लिए चुनौती दी। स. रंधावा ने उनको इस शासन के दौरान अपने गुनाहों की जांच के लिए स्वैच्छा से करवाने के लिए कहा जब भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, नियमों को ताक पर रखना शिखर पर थे। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि कैसे अकालियों ने सरकारी खजाने को खुलेआम लूटा है और उनकी शर्मनाक बात है कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा में झांकने की बजाय उनके विरुद्ध एक शर्मनाक प्रचार किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.