Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा 24 मई से सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
    चण्डीगढ़

    स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा 24 मई से सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान

    By Himachal VartaMay 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि राज्य के सरकारी, अर्ध -सरकारी और प्राईवेट स्कूल समेत सभी स्कूल 24 मई से 23 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण शैक्षिक संस्थान विद्यार्थियों के लिए पहले ही बंद कर दिये गये थे और अब एक महीने के लिए स्कूल अध्यापकों और अन्य स्टाफ को भी छुट्टियां कर दी गई हैं।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार महामारी के दौरान लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए लगातार सावधानियां बरतने के साथ-साथ अपेक्षित उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह विद्यार्थियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के इलावा उनकी सरकार ने स्कूलों में शिक्षा के मानक को ऊँचा उठाने के लिए सख्त मेहनत की है जो दाखिलों में विस्तार और नतीजों में सुधार से प्रतीत होता है।
    श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कोविड के कारण पिछले साल से स्कूल बंद होने के बाद शिक्षा विभाग के अध्यापक मोबाइल ऐपलीकेशनों और टी.वी. चैनलों समेत अलग-अलग आनलाइन माध्यमों की सहायता से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल भी अध्यापक सिलेबस आनलाइन ही मुकम्मल करने के लिए विद्यार्थियों की हर संभव सहायता कर रहे हैं।
    कैबिनेट मंत्री ने अध्यापकों से अपील भी की कि वह छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के साथ जुड़े रहें और विद्यार्थियों और अभिभावाकों को कोरोना वायरस को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकोल की पालना करने संबंधी जागरूक करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.