रैणुकाजी ( हिमाचलवार्ता)पुलिस थाना रेणुका जी में सूचना प्राप्त हुई कि “तपेन्द्र नामक व्यक्ति ने अपने गांव दिभूरी टिक्कर में अपनी लाईसैन्सी बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं”। उक्त सूचना पर उप निरीक्षक देवी सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना रेणुका जी पुलिस टीम के साथ मौका पर पंहुचे तो गांव दिभूरी टिक्कर में तपेन्द्र सिंह पुत्र श्री जगबन्धन सिंह निवासी गांव दभूरी टिक्कर, डाकघर थाना कसोगा, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर, हि0प्र0 उम्र 64 साल का शव उसके कमरे में खून में लथपथ पड़ा हुआ पाया। मौका पर मृतक के परिजन हाजिर मिले, जिन्होने पुलिस को पूछताछ पर बतलाया कि मृतक तपेन्द्र सिंह पिछले दो-तीन दिनों से एल्कोहल ले रहा था और अपने कमरा में ही रहता था। मृतक ने आज दिनांक 27-05-2021 को समय करीब 3:45/4 बजे दिन के बीच अपनी लाइसैन्सी बन्दूक से स्वंय को पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने जिस लाइसैन्सी बन्दूक से स्वंय को गोली मारी, उक्त बन्दूक को लाईसैन्स सहित पुलिस द्वारा कब्जा में लिया गया हैं और साथ ही साथ मृतक के शव को भी कब्जा में लेकर शव-विच्छेदन (पोस्टमार्टम) हेतू डा0वाईएसपरमार मैडिकल कॉलेज नाहन लाया गया हैं, जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाऐगा। मौका पर पुलिस को कोई SUICIDE NOTE वरामद नहीं हुआ हैं। श्री शक्ति सिंह, उपमण्ड़ल पुलिस अधिकारी, संगड़ाह ने भी घटनास्थल का दौरा किया हैं। मृतक द्वारा आत्महत्या करने के सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 174 दण्ड़ प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत आगामी कार्यवाही की जा रही हैं।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Monday, October 19