नाहन 31 मई ( हिमाचलवार्ता) :-आज पत्रकारों से बात करते हुए जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने कहा कि आपको विदित ही हैं कि आज अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस है। तम्बाकू (धूम्रपान) स्वास्थय के लिए बहुत ही हानिकारक है और इनका सेवन गम्भीर बीमारियों को निम्नत्रण देता हैं। अक्सर देखा गया हैं कि तम्बाकू का सेवन करने वाले कैंसर, फेफड़ो की बीमारी आदि का शिकार हो जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान विश्व स्वास्थय संगठन ने भी चेतावनी जारी करते हुए बताया था कि तम्बाकू (धूम्रपान) का सेवन करने वाले व्यक्तियों के फेफड़ो पर कोरोना वायरस अधिक प्रभाव डालता हैं। पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने जनता से अपील की हैं कि हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि न तो हम स्वंय तम्बाकू का सेवन करेगें और न ही तम्बाकू/धूम्रपान किसी को सेवन हेतू पेशकश करेगें। उन्होने यह भी बतलाया कि जिला सिरमौर पुलिस ने बर्ष 2021 में सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू/धूम्रपान का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कोटपा एक्ट के अन्तर्गत 2342 चालान करते हुए 2,30,750 रूपऐ जुर्माना किया हैं।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Friday, June 5