Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 20जून तक हिमकेयर योजना में पंजीकृत लोग करवा सकेंगे कार्ड रिन्यू
    सिरमौर

    सिरमौर में 20जून तक हिमकेयर योजना में पंजीकृत लोग करवा सकेंगे कार्ड रिन्यू

    By Himachal VartaJune 3, 2021
    Facebook WhatsApp
    हिम केयर योजना के अंतर्गत अब तक सिरमौर के 40 हजार 996 परिवार शामिल 
    नाहन 03 जून – (हिमाचल वार्त)सिरमौर जिला में 20 जून तक हिम केयर योजना में पंजीकृत लोग अपना कार्ड रिन्यू करवा सकते हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के0 के0 पराशर ने दी। उन्होंने बताया कि हिम केयर कार्ड को रिन्यू करवाने से पात्र व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता है।
    उन्होंने बताया कि हिम केयर योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के उन सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर्ड नहीं है। अब इस योजना के माध्यम से पात्र व्यक्ति 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त और समय पर करवा सकेगें। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी उन सभी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एंपेनल्ड है।
    उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 40 हजार 996 परिवारों को हिमकेयर योजना के अतंर्गत शामिल किया गया है जिसमें से 5000 परिवारों ने इस योजना का लाभ प्राप्त कर इलाज करवाया है जिसके लिए हिमाचल सरकार ने लगभग 2 करोड़ रुपये व्यय किए है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विकास खण्ड के 13909 परिवारों को हिम केयर योजना के अतंर्गत शामिल किया गया है जबकि नाहन विकास खण्ड के 8615 परिवार, संगडाह विकास खण्ड के 5303 परिवार, राजगढ़ के 5005 परिवार, शिलाई के 4570, पच्छाद के 3594 जरूरतमंद परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है।
    हिमकेयर योजना के अतंर्गत लाभार्थियों द्वारा दिए जाने वाले प्रीमियम जिसमें बीपीएल परिवार व पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर जिन्हें आयुष्मान भारत योजना के अतंर्गत लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, और मनरेगा में काम करने वाले ग्रामीण जो पिछले वित्त वर्ष व वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान न्यूनतम 50 दिन काम कर चुके है, उन्हें इस योजना के लिए प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं होगी यानी उस व्यक्ति का प्रीमियम सरकार वहन करेगी।
    इसके अतिरिक्त, 40 प्रतिशत तक विकलांग व्यक्ति, एकल नारी व 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी हेल्पर, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जो हिमाचल सरकार के नियंत्रण में हो, स्वायत्त निकाय, सोसायटी, बोर्ड और निगम आदि के पार्ट टाइम वर्कर्स व राज्य सरकार के नियंत्रण में स्वायत्त निकाय, सोसायटी, बोर्ड और निगम में संविदा कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी को प्रति वर्ष 365 रूपये प्रीमियम देना होगा। जो लाभार्थी इन श्रेणीयों के अंतर्गत नहीं आते हैं या जो सरकार के कर्मचारी, पेंशनर या उनके आश्रित परिवार के सदस्य नहीं हैं, उन्हें प्रतिवर्ष 1000 रूपये प्रीमियम देना होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.