Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त ने जिला की सभी पंचायत स्तर की टास्क फोर्स के साथ वीडियो कांफ्रेंस से की बैठक
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त ने जिला की सभी पंचायत स्तर की टास्क फोर्स के साथ वीडियो कांफ्रेंस से की बैठक

    By Himachal VartaJune 10, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी की अध्यक्षता में आज कोविड-19 के नियंत्रण के लिए गठित सिरमौर की पंचायत स्तर की टास्क फोर्स के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया।
    बैठक में टास्क फोर्स को उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें सर्वेक्षण प्रारूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें उनके द्वारा लोगों से वैक्सीनेशन और टेस्टिंग से जुड़ी जानकारी एकत्रित की जानी है। बैठक में उन्हें वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बारे भी विस्तार से बताया गया ताकि वह लोगों को समझा सकें।
    डा0 परुथी ने कहा कि यह सर्वेक्षण बहुत जरूरी है इसलिए टास्क फोर्स द्वारा एकत्रित किया गया डाटा कोरोना महामारी के उन्मूलन में बेहद सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी टास्क फोर्स को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह टास्क फोर्स का सहयोग करें और सही जानकारी सांझा करें ताकि कोरोना को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
    यह उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत प्रधान की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स में सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, पटवारी, क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह, आशा कार्यकर्ता और युवक मंडल व महिला मंडल आदि के प्रतिनिधि सदस्य बनाया गया है।
    टास्क फोर्स पंचायतों में इनफ्लुएंजा व सांस लेने में परेशानी होने वाले लोगों की पड़ताल कर उन्हें कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके अतिरिक्त, टास्क फोर्स को रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान नेगेटिव आने वाले लक्षणों वाले मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना, रिपोर्ट आने तक उन्हें आइसोलेट रखना, पॉजिटिव केस की जानकारी तत्काल स्वास्थ्य व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ साझा करना, होम आइसोलेट गंभीर मरीज को तत्काल उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर करने के लिए भी स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क साधना होगा। टास्क फोर्स को बिना लक्षणों वाले उन लोगों का क्वारंटाइन सुनिश्चित करना होगा जो ऐसे इलाकों से हिमाचल लौटे हैं जहां कोविड-19 के मामलों की संख्या ज्यादा है।
    टास्क फोर्स द्वारा लोगों को कोविड-19 उचित व्यवहार के दिशा निर्देशों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा जैसे कि सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक समारोह तथा विवाह, दाह संस्कार आदि के संबंध में पाबंदियों को लागू करना और इससे संबंधित उल्लंघन को स्थानीय प्रशासन को सूचित करना होगा। इसके अतिरिक्त, पंचायत क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र स्थापित करना, स्वास्थ्य विभाग की सहायता और पंचायत के पात्र निवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना तथा पंचायत में जरूरतमंदों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध करवाना भी टास्क फोर्स की जिम्मेदारी है। टास्क फोर्स की निगरानी करने के लिए खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी और सम्बन्धित उप मण्डलाधिकारी को नियुक्त किया गया है।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.