Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कफोटा में खूब फल-फूल रहा है नशे का कारोबार क्षेत्र वासियों को सता रही है चिंता
    सिरमौर

    कफोटा में खूब फल-फूल रहा है नशे का कारोबार क्षेत्र वासियों को सता रही है चिंता

    By Himachal VartaJune 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 14 जून (हिमाचलवार्ता) :- उपमंडल शिलाई के अंतर्गत कफोटा कस्बे में नशीले पदार्थो का कारोबार पुलिस के नाक तले फलफूल रहा है। नशे की चपेट में यहां के युवा व विद्यार्थी अधिक आ रहे है, आए दिन युवा नशे की चपेट में आ रहे है क्षेत्र वासियों की चिंता बढ़ती जा रही है लेकिन शासन, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद नजर आ रहा है। कफोटा कस्बा क्षेत्र की लगभग 12 पंचायतों का केंद्र बिंदु है तथा युवाओं सहित महाविद्यालय व स्कूल के बच्चों को यहाँ सौदागरों द्वारा नशे की खेप सप्लाई की जा रही है हालांकि नशे का काला बाजार टेबल के नीचे चल रहा है बावजूद उसके हरवर्ग की पहुँच तक नशा पहुंच रहा है जिसके कारण विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे है।

    व्यापार मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ,कमरऊ पंचायत प्रधान मोहन सिंह तोमर, पोका पंचायत प्रधान जगदीश चौहान की माने तो कफोटा में सुल्फा,चरस चिट्ठा, गांजा, कोरेक्स सहित एक दर्जन के करीब अलग अलग नशे की खेप युवाओं को बर्बाद कर रही है, बिगड़ते माहौल को देखते हुए कफोटा में पुलिस व सरकार के सामने मिन्नते करके पुलिस बूथ खुलवाया गया है लेकिन नशे के सौदागरों पर अंकुश लगने की जगह अधिक फलफूल गया है, वर्तमान में कई व्यापारियों ने नशे की सप्लाई को प्रमुख कारोबार बनाया हुआ है इनपर शासन, प्रशासन का कोई डर नही है, इसलिए समस्या अधिक विकट हो गई है शासन, प्रशासन को चाहिए कि क्षेत्र वासियों की समस्या को प्रमुखता से लें, तथा काले सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाऐं, यदि जल्द कार्यवाही नही की गई तो आंदोलन किया जाएगा। दीगर रहे कि बीते शनिवार को कफोटा-पावटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग 707 तीन मौटरसाइकल सड़क हादसे पेश आए है तीनो मोटरसाइकिल सवार युवा नशे में होने के कारण हादसे के शिकार हुए है गनीमत रही कि हादसों में व्यक्ति की मौत नही हुई है, लेकिन वर्तमान हालात क्षेत्र को खोखला कर रहे है।

    डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह से मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कफोटा में नशीले पदार्थों की सप्लाई बेहद चिंताजनक है। उन् नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी, सर्च अभियान में किसी को भी बक्शा नही जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.