Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मानसून में आने वाली आपदा से निपटने के लिए किये जा रहे पुख्ता इंतजाम=डॉ परूथी
    सिरमौर

    मानसून में आने वाली आपदा से निपटने के लिए किये जा रहे पुख्ता इंतजाम=डॉ परूथी

    By Himachal VartaJune 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    मानसून में आने वाली आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग कर ले पुख्ता इंतजाम: डॉ आरके परूथी

    नाहन 18 जून (हिमाचल वार्ता) :- मानसून को मध्य नजर रखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए डॉ आरके परूथी ने विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक रखी | बरसात मे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए डॉ आरके परूथी ने विभिन्न विभागों को दिशा निर्देश जारी किए | मानसून आने से पहले ही सभी विभागों को आने वाली आपदा से सतर्क करवाया तथा उचित व्यवस्था रखने को कहा ताकि आपदा के समय कारगर साबित हो सके |

    सिरमौर एक पहाड़ी संरचना वाला इलाका है जहाँ मानसून के दस्तक देते ही भूमि कटाव, पेयजल सोर्स, बिजली की तारें व सड़कों को बरसात में बहुत अधिक नुकासन होने का अंदेशा रहता है जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है | मानसून में सड़क, बिजली, पानी इत्यादी आवश्यक सेवाए क्षेत्र मे कम से कम प्रभावित रहें |

    डॉ आरके परूथी ने बताया कि शहरों और सड़क किनारे सभी नालियों की सफाई सही तरीके से होनी चाहिए तथा बाढ़ संभावित क्षेत्र में किसी प्रकार का अतिक्रमण ना हो ये सुनिश्चित कर ले | लोक निर्माण, जल शक्ति, राजस्व तथा बिजली विभागों को संवेदनशील सड़कों, जलापूर्ति योजनाओं, बिजली की तारों, बाढ़ तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान करें तथा जेसीबी चालकों व अन्य आवश्यक व्यक्तियों कि पहले ही एक सूचि तैयार कर ले ताकि आपदा के समय तुरंत राहत प्रदान कि जा सकें | शिक्षा विभाग को ऐसे छात्रों का पता करने के निर्देश भी दिए जो किसी नदी-नाले को पार कर स्कूल पहुंचते हैं।

    स्वास्थ्य, जल शक्ति तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को जल जनित रोगों के लिए दवाएं, राशन और खाद्य सामग्री तथा क्लोरीन पाउडर की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को मानव जीवन और संपत्ति के नुकसान की नियमित रिपोर्ट राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र को रंगीन फोटो के साथ नियमित रूप से सांझा करने को कहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.