Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डीजीपी संजय कुंडू ने पांवटा साहिब में पत्रकारों से की पत्रकार वार्ता!
    सिरमौर

    डीजीपी संजय कुंडू ने पांवटा साहिब में पत्रकारों से की पत्रकार वार्ता!

    By Himachal VartaJune 20, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– श्री संजय कुण्डू, पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आज  जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान पुलिस उपमण्डल पांवटा साहिब का भ्रमण किया। पुलिस महानिदेशक महोदय ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में नव निर्मित आदर्श आरक्षी आवास का उदघाटन किया। आदर्श आरक्षी आवास में पुरूष पुलिस जवानों के लिए चार अलग-2 कमरो में कुल 24 बिस्तरों का एक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आरक्षी आवास निर्मित किया गया है। साथ ही साथ महिला पुलिस कर्मियों के लिए भी इसी प्रकार का 06 बिस्तरों का एक आधुनिक/आदर्श आवास एक अलग कमरे में तैयार किया गया हैं जिसके साथ ही एक कमरे में 02 बिस्तरों के साथ करेच की सविधा सहित एक अन्य आधुनिक/आदर्श आवास महिला पुलिस कर्मियों के लिए तैयार किया गया है, जिनके बच्चे छोटे है। उक्त आवास में छोटे बच्चों के खेलने के लिए खिलौने एवं अन्य साजो सामान की व्यवस्था भी की गई हैं ताकि डियूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी अपने छोटे बच्चो की देखभाल को लेकर चिंतित न रहें। आदर्श आरक्षी आवास के साथ ही भोजनालय की व्यवस्था भी की गई है। आदर्श आरक्षी आवास में पुलिस कर्मियों के मनोरंजन और उनके स्वास्थय को मद्देनजर रखते हुए व्यायामशाला भी स्थापित की गई है। पुलिस महानिदेशक महोदय ने इस प्रकार की उच्च स्तर की आधुनिक सुविधाओं  से सुसज्जित आदर्श आरक्षी आवास तैयार करने के लिए श्री बीर बहादुर ( उपमण्डल पुलिस अधिकारी, पांवटा साहिब) तथा निरीक्षक संजय शर्मा (थानाध्यक्ष पांवटा साहिब) की सराहना की।  पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी पुलिस थानों में जवानों के थानों में रहने की व्यवस्था आदर्श आरक्षी आवास की तरह होनी चाहिए और वह प्रयास करेगें कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी थानों में इस प्रकार की व्यवस्था तैयार की जा सके।
    इस दौरान आदर्श आरक्षी आवास के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों श्री  गोयल , श्री राजेन्द्र तिवारी, श्री सुरेश गर्ग, श्री अजय ग्रोवर, श्री राकेस रॉय, श्री भावेश सरीन, श्री अमिताभ शर्मा, श्री मनवीत सिंह, श्री राजीव मुकुल, श्री गुलाटी, श्री मदन मोहन शर्मा, श्री नवनीत, श्री गुरदीप सिंह, श्री व्रिजेश शर्मा तथा श्री मोहित को पुलिस महानिदेशक द्वारा जिला सिरमौर पुलिस की ओर से सम्मानित किया और उनका धन्यवाद किया।
    रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने श्री संजय कुण्डू, पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश पुलिस, श्री हिमान्शु मिश्रा (पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी खण्ड), श्री खुशहाल शर्मा (पुलिस अधीक्षक) को जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पांवटा साहिब में उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
     श्री संजय कुण्डू, पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान फायरिंग रेन्ज, जुडडा का जोहड़ (नाहन) का भ्रमण किया और फायरिंग रेन्ज के आधुनिकीकरण के लिए पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर को निर्देश दिए कि उक्त फायरिंग रेन्ज को एन एस जी स्तर की फायरिंग रेन्ज बनाई जाए और इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए।
    उसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक महोदय ने 6th आई आर  बटालियन धौलाकुंआ में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती शुभ्रा तिवारी, समादेशक (6th  बटालियन ने उन्हे अवगत करवाया कि निर्माणाधीन भवनों का कार्य तेजी से किया जा रहा हैं, जिसे दिसम्बर , 2021 तक पूर्ण कर लिया जाऐगा। पुलिस महानिदेशक महोदय ने पुलिस भवनों के निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने हेतू निर्देश जारी किए।
    श्री संजय कुण्ड़ू, पुलिस महानिदेशक ने पांवटा पुलिस थाना में आदर्श आरक्षी आवास का उदघाटन करने के उपरान्त प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बतलाया कि उन्होने हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए पांच प्रमुख प्राथमिकताऐं निर्धारित की है जिसमें महिला एवं किशोरों से सम्बधित अपराधों में रोकथाम, नशा से सम्बधित अपराधों में ठोस कार्यवाही, संगठित अपराध पर अंकुश लगाना, सड़क दुर्घटना में कमी लाना तथा पुलिस जवानों के कल्याण पर कार्य करना है। उन्होने बतलाया कि महिला एवं किशोरों से सम्बधित अपराधों में पिछले एक साल में काफी कमी दर्ज की गई हैं और इस वर्ग की सुरक्षा को अपनी मुख्य प्राथमिकता बतलाया।  हिमाचल प्रदेश पुलिस सड़क दुर्घटना के मामलों में हुई मौतों में 23% एवं घायल होने के मामलों में 36% कमी लाने में सफल रही है। संगठित अपराधों की रोकथाम हेतू उन्होने सभी विभागों से परस्पर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। नशा से सम्बधित अपराधों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ठोस कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थों को जब्त करने में सफल रही है और ऐसे मामलों में वित्तीय अन्वेषण करते हुए अपराधियों की 11.37 करोड़ की सम्पत्ति Attach भी की गई हैं। उन्होने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बुद्धिजीवी यातायात प्रबन्धक सिस्टम को जिला कुल्लू एवं सोलन की तरह जिला सिरमौर में भी लागू करने के लिए कहा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात  जैम समास्या से भी निजात मिल सके।
    हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान समाज की सुरक्षा के लिए पिछले 15/16 महीनों से लगातार डियूटी पर हैं। इस दौरान लगभग 3000 पुलिस कर्मी/अधिकारी कोरोना से संक्रमित भी हुए। उन्होने पुलिस विभाग को फरंट लाईन वर्कर मानने के लिए भारत सरकार का आभार प्रकट किया। फरंट  लाईन वर्कर पर हिमाचल पुलिस के लगभग सभी कर्मी एवं अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा कोरोना महामारी के दौरान पूर्ण सजगता, तत्परता एवं ईमानदारी के साथ डियूटी करने के लिए पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर और जिला सिरमौर पुलिस की सराहना की।
    उन्होने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बतलाया कि सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भारतवर्ष में प्रथम स्थान ग्रहण किया हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा   पासपोर्ट जांंच  भी 24 घण्टे के भीतर की जा रही हैं ताकि जनता को शीघ्र अति शीघ्र पासपोर्ट प्राप्त हो सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.