Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के सभी धार्मिक स्थल एक जुलाई से दर्शनों के लिए खुलेंगे
    सिरमौर

    सिरमौर के सभी धार्मिक स्थल एक जुलाई से दर्शनों के लिए खुलेंगे

    By Himachal VartaJune 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    50 प्रतिशत क्षमता के साथ अन्तर्राज्यीय परिवहन सेवा भी होगी आरम्भ

    नाहन 30 जून (हिमाचल वार्ता)- कोरोना कर्फ्यू के दौरान हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर जो प्रतिबंध लगाए गए थे उन्हें 1 जुलाई से हटा दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अब जिला सिरमौर के सभी धार्मिक स्थल कल से मानक संचालन प्रक्रिया के साथ केवल दर्शनों के लिए खोल दिए जाएगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर आर0के0 गौतम ने दी।
    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु दर्शन के दौरान मास्क व सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक रूप से करें। दर्शन के दौरान मूर्तियों व मंदिर की घंटियों को छूने की अनुमति नहीं होगी और न ही मन्दिर परिसर में प्रसाद व आचमन वितरण किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि आदेशानुसार सभी धार्मिक स्थलों के अंदर हवन, भजन, विवाह और मुन्डन संस्कार की अनुमति नहीं होगी और न ही मन्दिर परिसर में बनी सरायों में श्रद्धालुओं को ठहरने की अनुमति होगी।
    इसके अतिरिक्त 1 जुलाई से प्रदेश में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अन्तर्राज्यीय परिवहन सेवा भी आरम्भ होगी जिसके लिए सवारियों को भी मानक संचालन प्रक्रिया का पूरा ध्यान रखना होगा।
    उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से जिला के सभी सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगें जिसके लिए सभी कार्यालयों में कर्मचारियों को कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करना होगा। इसके अतिरिक्त, कल से जिला के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई को भी खोलने की अनुमति दी गई है।
    उपायुक्त ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण की दर 8.4 प्रतिशत है और फिलहाल कोरोना के 72 एक्टिव केस हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है इसलिए कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाना अनिवार्य है ताकि कोविड वायरस संक्रमण से बचा जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.