नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की छंटनी तथा चयन के लिए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम की अध्यक्षता में आज आवेदकों के साक्षात्कार लिये गए जिसमे नाहन और पांवटा साहिब विकास खण्डों के 26 उम्मीदवारों के प्रोजेक्ट अनुमोदित किए गए। इसमें कुल 3.62 करोड रुपये का निवेश संभावित है। इसमें मुख्यतः छोटे मालवाहक वाहन, ब्यूटी पार्लर, फिटनेस जिम, रेस्टोरेंट, पॉलटी ग्रिट उद्योग, ऑटो वर्कशाप, जे० सी० बी०, टेस्टिंग लैब के प्रकरण इत्यादि पास किए गए। उपरोक्त योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने परियोजना की निवेश सीमा को 60 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया है, जिसमे 25 से 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। उपायुक्त सिरमौर ने बैंकों को निर्देश दिए कि वे आगामी बैठक से पूर्व चयनित प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित करें।
उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए जिला सिरमौर का 10.50 करोड़ रुपये सब्सिडी वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसे हासिल करने के लिए उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश सरकार की इस महत्वकाक्षी योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा सके। जिले के शेष विकास खण्डो के उम्मीदवारों के साक्षात्कार 06 जुलाई को जारी रहेंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर के अतिरिक्त उद्योग विभाग के अधिकारियों व बैंको के जिला प्रबंधक उपस्थित रहे।
Breakng
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
Wednesday, September 2
