Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारियों को दिए व्यापक पौधारोपण सुनिश्चित करने के आदेश
    सिरमौर

    उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारियों को दिए व्यापक पौधारोपण सुनिश्चित करने के आदेश

    By Himachal VartaJuly 20, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचलवार्ता)उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने वन महोत्सव के उपलक्ष में 21 जुलाई को आयोजित होने वाले पौधरोपण महाअभियान के तहत जिला के सभी उपमंडल अधिकारियों को व्यापक पौधरोपण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
    उपायुक्त ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपमंडल अधिकारियों से पौधरोपण महाअभियान को लेकर गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत माननीय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शिमला से 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे करेंगे तथा उसी समय नाहन के विला राउंड से जिला स्तरीय पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत की जाएगी। इस महाअभियान के तहत जिला के सभी उपमण्डलों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे और यह महाअभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
    उन्होंने कहा कि इस पौधरोपण अभियान में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी जिसके तहत हर एक व्यक्ति कम से कम एक पौधा रोपित करेगा और आजीवन उसकी देखभाल भी करेगा। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से हम अपने वातावरण को शुद्ध कर सकेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी साफ वातावरण उपलब्ध हो सके।
    उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को पौधरोपण अभियान में पुलिस विभाग के कर्मचारियों, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी/एनएसएस, महिला मंडल, युवक मंडल, सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को पौधरोपण महाअभियान के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए कल्याणी गुप्ता और तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.