चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने दफ़्तरी काम-काज को बढिय़ा तरीके से चलाने के लिए अपने क्लर्कों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने का प्रशिक्षण देने का फ़ैसला किया है।
इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इनकम टैक्स रिटर्न (टी.डी.एस. रिटर्न) फाइल करने के लिए क्षेत्रीय दफ्तरों, स्कूलों/संस्थाओं के कुल 2698 क्लर्कों को 26 जुलाई से 28 जुलाई 2021 तक आन लाईन प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ करेगा। प्रवक्ता के अनुसार 26 जुलाई को अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, होशियारपुर, तरन तारन, फतेहगढ़ साहिब जबकि 27 जुलाई को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिऱोज़पुर, पठानकोट, मुक्तसर, एस.ए.एस नगर के क्लर्कों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह ही 28 जुलाई को बठिंडा, संगरूर, बरनाला, मानसा, पटियाला, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, कपूरथला, मुख्य दफ़्तर और क्षेत्रीय दफ्तरों के स्टाफ का प्रशिक्षण होगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17