Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बलदेव तोमर ने सतौन में रूद्राक्ष का पौधा लगाकर वन महोत्सव का प्रारंभ किया
    सिरमौर

    बलदेव तोमर ने सतौन में रूद्राक्ष का पौधा लगाकर वन महोत्सव का प्रारंभ किया

    By Himachal VartaJuly 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    बलदेव तोमर ने सतौन में रूद्राक्ष का पौधा लगाकर वनमहोत्सव का प्रारंभ किया!

    हिमाचल प्रदेश में चार दिनों में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे : बलदेव तोमर 
    नाहन (हिमाचलवार्ता) :-  पांवटा साहब के वन  विभाग द्वारा सतौन में 72वां वन महोत्सव  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर  थे। कार्यक्रम में वन विभाग के साथ विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया।

    खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने रुद्राक्ष का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन विभाग ने प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान शुरू किया है। जिसमें प्रदेश स्तर पर  वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत  श्री रेणुका जी वन मंडल ने सतौन पंचायत के स्वर्णिम वाटिका में 72वां वन महोत्सव मनाया गया।

    बलदेव तोमर ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि पेड़ पौधों की क्या कीमत होती हैं यह ऐहसास लोगो को कोरोना काल में हो गया था। उन्होने कहा कि हमे वनों को बचाने का प्रयास करना चाहिए व ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करना चाहिए।

    पौधा रोपण में  सभी लोगो, महिला मंडलो, नवयुक मंडलो व स्वयं सहायता समूहों को आगे आना चाहिए। बलदेव तोमर ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से केंद्र सरकार ने पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नैशनल हाईवे के लिए 1350 करोड़ दिये जिसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 40  साल से खण्ड विकास कार्यालय की मांग चली आ रही थी जिसे मुख्यमंत्री पूरा कर तिलौरधार में बीडीओ ऑफिस खोंलने की मंजूरी दे दी हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार करते है। बलदेव तोमर ने कहा कि कफोटा डिग्री कॉलेज के भवन के लिए 10 करोड़ रूपये दिए है।

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र में साढ़े तीन साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशिर्वाद से बहुत विकास कार्य किये है। बलदेव तोमर ने पौका पंचायत के धमौण गांव के सड़क के लिए दो लाख रूपये देने की घोषणा की है। श्री रेणुका जी के डीएफओ श्रेष्ठा नंद शर्मा ने कहा की चार दिनों में हिमाचल प्रदेश में 11 लाख पौधे लगाये गए है।

    उन्होंने का की स्थानीय लोगों के सहयोग से ही पौधे लगाकर उन्हें सफल कर है। वन विभाग के ही नहीं लोगों की भी जंगल की रखवाली करने की जिम्मेवारी होती है। डीएफओ ने कहा की पौधरोपण अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले तथा कम से कम तो पौधे जरूर लगाये।

    कोविड काल में हजारों रूपये में एक ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहा था। इस लिए पौधे जरूर लगाये।उन्होंने कहा की पूरे वन मंडल में 50 हजार से अधिक पौधे तथा कफोटा रेंज में चार दिन में 12 हजार पौधे लगाये गये है। उन्होंने बताया कि इस पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,नवयुवक मंडल आदि ने भाग लिया।

    इस मौके पर पंचायत प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान,उपप्रधान गुलाब चौहान, बीडीसी सदस्य मित्रा चौहान, रजनीश चौहान, महेंद्र ठाकुर, सतीश चौहान, मोहन ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, खतर सिंह ठाकुर,चंद्रमोहन, प्रेम तोमर,केएस गतवाल,रणजीत चौहान, प्रताप ठाकुर,सहायक अभियंता योगेश शर्मा,
    रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह, वनपरिक्षेत्र अधिकारी  विद्यासागर,बीओ कंवर राणा, मोहन चौहान,विनोद कंवर,सुनील चौहान, हुक्मी राम,मनीषा शर्मा, गुलशन, कपिल शर्मा, शम्मी, पूर्ण शर्मा,रोबिन तोमर,माता राम,कमलदेव, कुंदन, बिशन सिंह आदि मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.