Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा सरकार में पांवटा साहिब विकास को लगा ग्रहण
    सिरमौर

    भाजपा सरकार में पांवटा साहिब विकास को लगा ग्रहण

    By Himachal VartaJuly 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    भाजपा सरकार में पांवटा साहिब के विकास को लगा ग्रहण, सड़के खस्ताहाल : किरनेश जंग

    भाजपा सरकार में पांवटा साहिब के विकास को लगा ग्रहण, सड़के खस्ताहाल : किरनेश जंग 

    नाहन (हिमाचलवार्ता)  :- पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत ग्राम गोजर में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक में ग्रामीणों ने हिमाचल भाजपा सरकार में मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के प्रति रोष प्रकट किया जिसमें ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि की समस्या मुख्य रही।

    ग्रामीणों ने अपनी समस्या पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के समक्ष रखी। जिस पर चौधरी किरनेश जंग ने इन समस्याओं से निजात दिलाने हेतु हर संभव प्रयास का वायदा ग्रामीणों से किया।

    जिस पर ग्रामीणों ने आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को वोट डालने की बात कही एवं चौधरी किरनेश जंग के नेतृत्व को लेकर खुशी प्रकट की। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि भाजपा सरकार में पांवटा साहिब विधानसभा की हालत खस्ता हो गई है।

    सड़कों के हालात खराब है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। बिजली के बार बार अघोषित कट लग रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के बुरे हाल है। इस बैठक में बूथ नम्बर 102 में कमेटियों का गठन भी किया गया।

    बैठक में पवनदीप को प्रधान, जसपाल उपप्रधान, चरणजीत सचिव, सुनील, गुरप्रीत, कुलदीप, विशाल, रामलाल, कौशल्या तोमर, धर्मो देवी सदस्य बनाए गए है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह, भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, वेद प्रकाश, इकबाल सिंह, जगदीश, सुमेर चन्द, लाल तोमर, शेर सिंह, गोपाल सिंह, रामगोपाल, जसपाल, गीता राम, कर्नेल सिंह, चरणजीत सिंह, कुलदीप, धर्म सिंह, दिलबाग, सुनीता देवी, सुमन, लीला, कौशल्या देवी, मित्रा देवी, रेणु बाला, संतरो देवी, शीला देवी, नीम, सजनकोर, पवनदीप, जसपाल, चरणजीत, सुनील, गुरप्रीत, कुलदीप, विशाल, रामलाल, कौशल्या तोमर, धर्मो देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.