Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धाँजलि, नौजवानों से सशस्त्र बलों में शामिल होने का किया आह्वान
    चण्डीगढ़

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धाँजलि, नौजवानों से सशस्त्र बलों में शामिल होने का किया आह्वान

    By Himachal VartaJuly 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए नौजवानों से देश सेवा के लिए सेना में शामिल होने का आह्वान किया।

    कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहाँ बोगनविलिया गार्डन में स्थित युद्ध स्मारक पर फूल-मालाएं भेंट कीं और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वाले पंजाब के 54 बहादुर जवानों को नमन करते हुए श्रद्धाँजलि दी।

    कारगिल विजय दिवस पर युद्ध नायकों के बेमिसाल बलिदानों को याद करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जांबाज भारतीय सैनिकों को श्रद्धा के फूल भेंट किये जिन्होंने जुलाई, 1999 में कठौर मौसमी हालात के दौरान शौर्य के साथ कारगिल, द्रास और बटालिक इलाकों में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को मुँह तोड़ जवाब दिया था।

    इस मौके पर एन.सी.सी. कैडिटों और माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली की महिला कैडिटों के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनको देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाकी नौजवानों के अंदर भी देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जज़्बा पैदा करने के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं।

    पी.ए.पी. बैंड के साथ पी.ए.पी. ग्रुप के कमांडर डी.एस.पी. दविन्दर सिंह के नेतृत्व में प्रभावशाली ढंग से गार्ड ऑफ ऑनर के द्वारा सलामी दी गई। समारोह में कई सीनियर और सेवामुक्त रक्षा अफ़सर भी शामिल हुए।

    इस मौके पर उपस्थित मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल, सचिव रक्षा सेनाएं गुरकिरत कृपाल सिंह, डायरैक्टर रक्षा सेनाएं ब्रिगेडियर सतीन्द्र सिंह, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के उप कुलपति लैफ्टिनैंट जनरल (रिटा.) जे.एस. चीमा और मुख्यमंत्री के सचिव (राजनैतिक) मेजर अमरदीप सिंह भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.