Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मिसाल : बुजुर्ग के लिए देवदूत बने युवा अधिकारी विनीत ठाकुर , घर द्वार पहुंचाई सरकारी मदद
    हिमाचल प्रदेश

    मिसाल : बुजुर्ग के लिए देवदूत बने युवा अधिकारी विनीत ठाकुर , घर द्वार पहुंचाई सरकारी मदद

    By Himachal VartaJuly 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भले ही जब किसी अधिकारी को कुर्सी मिल जाती है तो उसे आम जनमानस के दुख दर्द की कम अहसास होता है , लेकिन कुछ अधिकारी जनसेवा को ही सर्वोपरि समझते है और असहाय व जरूरतमंद की हेल्प करना न केवल मात्र कार्य समझते है बल्कि इसे जुनून की तरह देखते है।

    ऐसे एक अधिकारी है जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में तैनात बीडीओ विनीत ठाकुर जो सरकारी नौकरी के साथ साथ समाज सेवा के भी हमेशा आगे रहते है।

    विकासखंड शिलाई के लोजा पंचायत के चियाली गांव में बुजुर्ग गरीब खत्री राम जिसके घर की माली हालत बहुत खराब होने के चलते बीडीओ  शिलाई विनीत ठाकुर न केवल उसके घर जा कर उसका राशन कार्ड बनवाया , बल्कि  उसकी मदद को आगे आये। गौर हो कि गत दिनों मीडिया ने एक खुलासा किया था की  लोजा पंचायत के चियाली गांव के निवासी खत्री राम के पास न तो राशन कार्ड था और न ही उसे आवास योजना का लाभ मिल पा रहा।

    यही नहीं खत्री राम के घर का निर्वाह करने वाला भी कोई नहीं है। बुजुर्ग खत्री राम के कंधों पर  पांच साल के बच्चे के पालन पोषण की जिम्मेदारी भी है , खत्री राम के हालात का खुलासा तब हुआ था जब गुरु कृपा नवयुवक मंडल के सदस्य खत्री राम के घर राशन लेकर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना मीडिया तक पहुंचाई, मीडिया में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई  शुरू की , लेकिन इस सबसे ऊपर उठकर बीडीओ शिलाई विनीत ठाकुर मानवता का परिचय देते हुए गरीब खत्री राम की व्यक्तिगत तौर पर भी मदद का भरोसा दिया।

    साथ ग्राम पंचायत चौकीदार को डिपो से बुजुर्ग का महीने भर का राशन लाने को भी कहा। बीडीओ ने न केवल बुजुर्ग का राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाया बल्कि ग्राम पंचायत से आवास बनाने के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर दी है।

    खत्री राम को राशन लेने के लिए डिपो जाने की भी जरूरत नहीं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें घर द्वार राशन  पहुंचाने के लिए चौकीदार की ड्यूटी लगाई , बल्कि राशन का सारा खर्चा विनीत ठाकुर अपनी जेब से वहन करेंगे।

    युवा अधिकारी विनीत ठाकुर ने बताया कि खत्री राम को पंचायत द्वारा सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके मकान का कार्य भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा की जब तक वह शिलाई में तैनात रहेंगे तब तक बुजुर्ग के राशन का सारा व्यय वह अपनी जेब से करेंगे।

    अधिकारी के इस जज्बे को लोग सलाम कर रहे है। लोगो ने का कहना है की ऐसे काबिल अधिकारी कम ही होते है जो लोगों के दुःख दर्द को समझे। उनके इस कार्य की लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.