नाहन (हिमाचलवार्ता)। अली ब्रदर्स फाउडेशन ने पांवटा साहिब ट्रक यूनियन तारूवाला के पास पौधारोपण किया। चेयरमैन इंतजार अली और प्रधान आदिल अली की अध्यक्षता में हुआ जिसमे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान अली ब्रदर्स फाउंडेशन के प्रधान आदिल ने बताया कि उनकी फाउंडेशन ने इस मानसून में 100 से अधिक पौधे रोपे हैं। वही उनके प्रयास रहेंगे कि अधिक से अधिक पौधों को सुरक्षित बड़ा किया जा सके।
इस अवसर पर नदीम अली, यासीम अली, रुस्तम अली, जावेद अली, शकीर अली, मोहम्मद शाहनवाज, वसीम अली, शकीर् अली 2 सूरज इत्यादि मौजूद रहे।
