Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दशमेश रोटी बैंक ने भारी बरसात से प्रभावित परिवारों को बांटा महीने भर का राशन
    सिरमौर

    दशमेश रोटी बैंक ने भारी बरसात से प्रभावित परिवारों को बांटा महीने भर का राशन

    By Himachal VartaJuly 31, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। दशमेश सेवा सोसायटी नाहन द्वारा स्थापित दशमेश रोटी बैंक ने आज ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया । भारी बरसात के चलते प्रभावित हुए जरूरतमंद निर्धन गरीब परिवारों को दशमेश रोटी बैंक ने उनके घर द्वार पर ही राशन मुहैया करवाया है।

     दशमेश रोटी बैंक पिछले 3 सालों से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र  के साथ लगते गांव कौलवाला भूड़,  वर्मा पापड़ी, पालियों व डाकरा आदि गांव  में जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया गया।

    उन्होंने बताया कि भारी बरसात के चलते प्रभावित हुए परिवारों को उनके घर द्वार पर राशन उपलब्ध करवाया गया है जिसमें आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल, आदि शामिल है ।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर किसी भी क्षेत्र से गरीब व जरूरतमंद एवं बरसात से प्रभावित हुए परिवारों को राशन समेत अन्य किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता होगी तो दशमेश रोटी बैंक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेगा।

    उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी दशमेश रोटी बैंक के सदस्यों ने निरंतर अपनी सेवा जारी रखी और महामारी से बेखौफ होकर लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास किया गया।

    तो वहीं अब बरसात व भूस्खलन से होने वाले नुकसान के चलते काफी लोग दो समय का भोजन जुटाने के लिए समस्या झेल रहे है। ऐसे लोगों की मदद को लेकर भी दशमेश रोटी बैंक कार्य करेगा। किसी भी क्षेत्र में अगर जरूरतमंद व गरीब परिवार को राशन समेत किसी भी मदद की आवश्यकता हो वह दशमेश रोटी बैंक से संपर्क कर सकता है।

    दशमेश रोटी बैंक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कार्य करेगा।  गौरतलब है  कि दशमेश रोटी बैंक पिछले 3 सालों से निरंतर जरूरतमंद गरीब परिवारों के लिए राशन उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहा है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.