Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    • बिजली उपभोक्ता तुरंत बिल‌ जमा कराए नहीं तो कनेक्शन कटे गा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»खेल»हॉकी के लिए 7.50 करोड़ से एस्ट्रोटर्फ के निर्णय का कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने स्वागत किया
    खेल

    हॉकी के लिए 7.50 करोड़ से एस्ट्रोटर्फ के निर्णय का कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने स्वागत किया

    By Himachal VartaAugust 9, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के माजरा में हॉकी के लिए 7.50 करोड से एस्ट्रोट्र्फ के निर्णय का वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह ने स्वागत किया है। कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह माजरा हॉकी प्रोत्साहन और विकास को हमेशा संघर्षशील रही हैं।

    करीब दो दशक पूर्व तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा हॉकी खेल को हिमाचल के माजरा से बाहरी राज्य में स्थानांतरित किए जाने की प्रबल आशंका पर कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने जमकर विरोध किया था।

    स्थानीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी आवाज राज्य से केंद्र सरकारों के समक्ष जोर शोर से बुलंद की थी। परिणामस्वरुप माजरा हॉकी का अस्तित्व बरकरार रहा और आज माजरा का नाम अंतर्राष्ट्रीय ख्याति बटोर रहा है।

    कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने समस्त विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया जिसमें टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता विजेता हॉकी टीम के सदस्य चम्बा निवासी वरुण कुमार को एक करोड़ प्रोत्साहन राशि और डीएसपी पद का ऑफर दिया गया है।

    कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय खेल को राजनीतिकरण से अलग एक मंच से प्रोत्साहन का ध्येय करार दिया। उन्होने कहा कि खेल और खिलाड़ी हमारे देश की अमूल्य पहचान है इसलिए इस विषय पर कदाचित राजनीति न करते हुए समस्त राजनीतिक दलो को एकजुटता से खेल और खिलाडियों का सम्मान करते हुए हौसला अफजाई की जानी चाहिए ताकि भारत समूचे विश्व में अपनी पुरानी साख को दोबारा कायम करने में सफलता अर्जित कर सके। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.