Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सेर जगास गांव के लिए वरदान साबित हुई प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना
    सिरमौर

    सेर जगास गांव के लिए वरदान साबित हुई प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना

    By Himachal VartaAugust 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सरकार द्वारा किसानों की आय की दो गुणा करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है और किसान भी इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे है और इससे किसानो को आर्थिक लाभ भी हो रहा है। इसी कडी यहा भू-संरक्षण विभाग राजगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत निर्मित जल संग्रहण चैक डैम कृषक समूह जगास के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रहा है।

    विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत सैर जगास के जगास गांव के किसान जो पहले सिचाई सुविधा ना होने के कारण मुख्यतः खाद्यान्न फसलों जैसे गेहूँ मक्की जौ आदि का उत्पादन करते थे, मगर गांव के किसानो को अब सिंचाई सुविधा मिलने से नकदी फसलें टमाटर , शिमला मिर्च , फ्रासबीन मटर आदि पैदा करके लाखों रुपयों का आर्थिक लाभ कमा रहे है ।

    भू-संरक्षण विभाग के राजगढ कार्यलय द्वारा इस गांव के किसानों के आग्रह पर वर्ष 2017-18 में मौके पर जाकर गांव के निकट पड़ेन्द नाले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत सामुदायिक जल भण्डारण (चैक डेम) का निर्माण किया गया इस चैक डेम मे नाले का पानी एकत्र किया गया व इस पानी को खेतों के पास पाईपों से ले जाकर टैंक निर्माण करके भण्डारण करने की योजना बनाई।

    जिसका निर्माण किसान विकास संघ जगास के माध्यम से किया गया। उपमंडलीय भू संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि चार लाख 28 हजार 900 रुपए की लागत से बनी यह योजना वर्ष 2019 में संचालित हो गई। नाले में चेक डेम की कुल वर्षा जल भण्डारण क्षमता 96 हजार लीटर है। जिससे अब कुल सात हेक्टेयर भूमि सिंचित हो गई है।

    किसान संघ के प्रधान गीता राम, रविन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप कुमार, जिया लाल, शेर सिंह व चतर सिंह ने बताया कि पहले किसान परंपरागत फसलें जैसे गेहूं, मक्की (खाद्यान्न फसलें) तथा बरसाती मौसम में टमाटर, शिमला मिर्च, व मटर (सब्जियां) इत्यादि का उत्पादन औसतन तीन चार बीघा में करता था।

    लेकिन अब प्रत्येक किसान औसतन सात आठ बीघा में बैमोसमी सब्जियों टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, फुलगोभी, बंदगोभी व लहसून का उत्पादन करके अच्छी आय प्राप्त कर रहे है। किसानों ने बताया कि अब प्रति किसान की औसतन वार्षिक आय करीब ढाई लाख रुपए तक बढ़ गई है, जो पहले कठिनाई से एक लाख रुपए भी नहीं हो पाती थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.