Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री ने किया शहरी आजीविका विकास केन्द्र भवन का उद्घाटन
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री ने किया शहरी आजीविका विकास केन्द्र भवन का उद्घाटन

    By Himachal VartaAugust 15, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के परिसर में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित शहरी आजीविका विकास केन्द्र भवन का उदघाटन किया।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि यह शहरी आजीविका विकास केन्द्र नौजवानों के लिए सौगात है, जिसमें युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्योगों में भेजा जाएगा। इस केन्द्र के बनने से जहां एक ओर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो दूसरी ओर उद्योगों को प्रशिक्षित कामगार मिलेंगे।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है जिसके तहत वृद्धजनों को पेंशन सुविधा, 65 से 69 आयु वर्ग कि पात्र महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह पेंशन सुविधा, गृहिणी सुविधा योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
    उद्योग मंत्री ने विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल द्वारा क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगों जिसमें नाहन बस स्टैंड के डेªनेज सिस्टम, नाहन बस स्टैंड की पार्किंग का कार्य, काला अम्ब औद्योगिक क्षेत्र सड़क का रखरखाव, काला अम्ब में बस स्टैंड के लिए जमीन आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी।
    इससे पूर्व विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया और क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगें उद्योग मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने उद्योग मंत्री का सभी मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, उपाध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.