पावंटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। 14 अगस्त की शाम एक बाइक की टक्कर से एक युवक धर्म सिंह की मौत हो गयी। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में धर्म सिंह के भाई जनक सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवाला गांव निवासी जनक ने बताया कि तेज आवाज सुनकर वह सड़क की ओर भागे। उन्होंने देखा कि उनका भाई घायल अवस्था में गिरा है। साथ ही पल्सर बाइक और एक अन्य व्यक्ति भी सड़क पर गिरे हैं। वह अपने भाई को पहले पावंटा के अस्पताल ले गये और वहां से रैफर कराकर दून अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
