Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया
    स्वास्थ्य

    मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया

    By Himachal VartaAugust 18, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में देश में अग्रणी राज्य है।
    मुख्यमंत्री ने आज विश्राम गृह कांगड़ा में जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टाण्डा और प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 जन शिकायतों के त्वरित समाधान प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक लगभग 2.48 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निवारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निवारण के लिए शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले कुछ महीनों से इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है, परन्तु स्थिति सामान्य होते ही यह कार्यक्रम फिर से आरम्भ कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम जनता तक पहुंचने और उनकी शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का एक प्रभावी माध्यम है।
     हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक विशाल नैहरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ और पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.