Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आजादी के अमृत उत्सव के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने आनलाइन किये कई कार्यक्रम : नरेश शर्मा
    सिरमौर

    आजादी के अमृत उत्सव के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने आनलाइन किये कई कार्यक्रम : नरेश शर्मा

    By Himachal VartaAugust 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में सरकार के आदेशानुसार सभी सरकारी विद्यालयों में एनएसएस द्वारा ऑनलाइन अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे है जिसमे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पावटा साहिब के स्वयं सेवकों द्वारा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।
    वर्तमान में विद्यालय के लगभग 140  विद्यार्थियो ने स्वेच्छा से देश सेवा व समाज सेवा के लिए एनएसएस से जुड़े है। विद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा कोरोना काल मे जन मानस को जागरूक करने के लिए मास्क वितरित किये, पोस्टर से व सोशल मीडिया से भी लोगो से आह्वान किया कि कोरोना से कैसे बचाव रखना है।
    उप मंडल दंडाधिकारी पावटा साहिब के निर्देशानुसार  स्वयं सेवकों  द्वारा स्वच्छ्ता पखवाड़ा भी मनाया गया व पावटा साहिब को साफ रखने में भी इन स्वयं सेवकों  ने बीड़ा उठाया । कोरोना काल मे ही  स्वयं सेवकों  द्वारा अपने घरों में पौधा रोपण किआ गया व लगभग 300 पौधे तुलसी के भी लगाए गए ।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम पाल ठाकुर ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार ही ये सारी क्रियाएं स्वयं सेवकों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों द्वारा ये संदेश समाज को दिया जा रहा है कि कैसे अपने आप को स्वस्थ रखे और ये सारी गतिविधियां आगे भी चलती रहेगी ।
    एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नरेश शर्मा ने कहा कि स्वयं सेवक समाज को जागृत करने में अहम भूमिका अदा करते है और ऑनलाइन माध्यम से स्वयं सेवकों ने भरपूर व नेक कार्य किये है।
    उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा किये गए इन सभी कार्य के लिए सरकार द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए  इनको ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी जारी किए है और हमारे विद्यालय के लगभग 50 स्वयंसेवकों को ये प्रमाण पत्र जारी हो चुके है जिसमे संदीप , देवदत्त , विकास , राहुल शर्मा , रितिक ठाकुर , ऋषभ , धनबीर , गर्व तिवारी , गोविंद , संजय , शुभम , अमन , सुरजन , आकाश  , बिलाल , नीतीश इत्यादि शामिल है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.