Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पोषण माह के तहत हरिपुरधार में आयोजित किया जागरूकता शिविर
    सिरमौर

    पोषण माह के तहत हरिपुरधार में आयोजित किया जागरूकता शिविर

    By Himachal VartaSeptember 8, 2021
    Facebook WhatsApp

     

     

    डेज़ी ठाकुर और सीमा कन्याल ने महिलाओं को बताया पोषण का महत्व

    नाहन 08 सितम्बर – ( हिमाचलवार्ता)जिला सिरमौर में चल रहे पोषण माह के तहत आज संगड़ाह खण्ड के तहत हरिपुरधार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ डेज़ी ठाकुर मुख्य अतिथि और जिला परिषद् अध्यक्षा सीमा कन्याल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
    इस अवसर पर डॉ डेज़ी ठाकुर ने कहा कि पोषण हर बच्चे के विकास के लिए ज़रूरी है और स्वस्थ्य युवा पीढ़ी ही इस देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि पोषण की ज़रूरत को पूरा करने के लिए बाज़ार में उपलब्ध महंगी चीज़ों को खरीदने की आवशकता नहीं है क्यूंकि पोषण तो हमारे घर में उपलब्ध चीज़ों में ही मिल जाता है जैसे कि हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, दूध, अण्डा आदि।
    सीमा कन्याल ने कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं के लिए बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पोषण के लिए अन्य चीज़ों के सेवन के साथ स्थानीय पकवानों का सेवन भी फायदेमंद होता है।
    जिला कार्य्रक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजेंदर सिंह नेगी ने बताया कि इस जागरूकता शिविर का आयोजन राष्ट्रिय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग के सौजन्य से किया गया है। इस शिविर में उपस्थित महिलाओं को पोषण सम्बन्धी जानकारी के साथ महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
    इस शिविर में सीडीपीओ संगड़ाह कमल किशोर शर्मा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.