Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुरु नगरी पांवटा साहिब में देश के पहले कवि दरबार का हुआ शुभारंभ, कई राज्यों से पहुंचे कवि
    सिरमौर

    गुरु नगरी पांवटा साहिब में देश के पहले कवि दरबार का हुआ शुभारंभ, कई राज्यों से पहुंचे कवि

    By Himachal VartaSeptember 9, 2021
    Facebook WhatsApp
     नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऐतिहासिक गुरु नगरी पांवटा साहिब में देश के पहले कवि दरबार का शुभारंभ हो गया है। नवनिर्मित कवि दरबार में आयोजित पहले कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से कवि पहुंचे और अपनी रचनाओं के माध्यम से सिख इतिहास प्रस्तुत किया।
    गुरु नगरी पांवटा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह महाराज द्वारा अपने  52 कवियों के साथ कवि दरबार की परंपरा करीब 365 साल पहले  शुरू की थी । जो परंपरा आज भी निरंतर निभाई जा रही है।
     गुरुद्वारा प्रबंधक  कमेटी पांवटा साहिब  के प्रबंधक जगीर सिंह ने बताया कि संगतो के सहयोग से पांवटा साहिब कवि दरबार बनाकर तैयार किया गया है और गुरु गोविंद सिंह द्वारा शुरू की गई कवि दरबार की परंपरा को आज भी यहां बखूबी निभाया जा रहा है ।
    उन्होंने कहा कि कवि दरबार में यहां पहला कवि सम्मेलन का आज आयोजन कर नवनिर्मित कवि दरबार का शुभारंभ किया गया । जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से सभी धर्मों के कवियों ने भाग लिया और अपनी सुंदर रचनाएं पेश कर गुरू ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अपनी हाजरी लगवाई।  यहां आयोजित होने वाले कवि दरबार में विभिन्न धर्मों से जुड़े लोग अपनी कविता पाठ करते है।
    कवि दरबार में पहुंचे कवियों गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह चौधरी, रजनी कौर, गुरमीत कौर, अमनदीप कौर, शुक्रगुजार आदि  ने बताया कि सभी संगतो के लिए  यह बेहद खुशी की बात है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा  गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी द्वारा शुरू की गई परंपरा को आज भी निभाया जा रहा है और अब यहां एक नया भव्य कवि दरबार कवियों के लिए तैयार किया गया है।  जो देश और विश्व में पहला स्थान यहां स्थापित हुआ है इससे पहले कवियों के लिए अलग से कोई भी कवि दरबार स्थान स्थापित नहीं है ।
    उन्होंने बताया कि इस कवि दरबार के मिलने से कवियों में भी खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दरबार को इतना सुंदर रूप दिया गया है कि यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।  यहां तैयार किया गया यह कवि दरबार पूरी तरह से वातानुकूलित है जिसमें हजारों लोग एक साथ बैठकर कविता पाठ सुन सकते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.