Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»एचएयू की छात्रा शिवांशी यादव का इसरो में चयन, एक साल के लिए जाएंगी नीदरलैंड
    चण्डीगढ़

    एचएयू की छात्रा शिवांशी यादव का इसरो में चयन, एक साल के लिए जाएंगी नीदरलैंड

    By Himachal VartaSeptember 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    आईआईआरएस इसरो देहरादून व नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टवेंटी, आईटीसी से करेगी मास्टर डिग्री
    देशभर से केवल 10 विद्यार्थियों का हुआ है चयन

    चण्डीगढ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की छात्रा शिवांशी यादव का चयन स्नातकोत्तर डिग्री के लिए इसरो में हुआ है। अब शिवांशी यादव इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, इसरो देहरादून से जियो इंफोर्मेटिक्स एंड अर्थ ऑबजर्वेशन में मास्टर डिग्री करेगी। यह एक दो वर्षीय कार्यक्रम है जिसके तहत एक वर्ष तक इसरो और इसी डिग्री के दूसरे वर्ष की पढ़ाई नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टवेंटी, आईटीसी से करेगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज ने कहा कि इस कोर्स के लिए देशभर से केवल 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है और शिवांशी उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी इसी तरह विश्व के शीर्ष वरियता प्राप्त विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपोजर के लिए विश्व स्तर के शिक्षण संस्थानों में संपर्क बनाए हुए है। अब विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लगातार विश्व की शीर्ष वरियता प्राप्त विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जा रहे हैं।

    उन्होने  विद्यार्थी की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छात्रा का कड़ी मेहनत के बल पर ही इसरो में चयन हुआ है। उन्होंने ने कहा कि शिवांशी बहुत ही होनहार छात्रा है जिसने अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम को पाया है। भविष्य में भी वह यूं ही अपने लक्ष्य को हासिल करती रहेगी।

    मूल रूप से रेवाड़ी जिले के गांव खुशपुरा की रहने वाली शिवांशी की प्रारंभिक पढ़ाई रेवाड़ी से जबकि दसवीं के बाद 12वीं तक की पढ़ाई झज्जर से की है। उसके बाद बीटेक के लिए एचएयू में दाखिला हो गया। पिता इंजीनियर विजय कुमार मेवात में कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता पुष्पा यादव गृहिणी हैं। इस क्षेत्र में आने के लिए शिवांशी को प्रेरणा अपने पिता से मिली है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.